Tuesday, April, 15,2025

नगर भ्रमण पर निकले राम, भक्त जयकारों के संग करते रहे पुष्पवर्षा

जयपुर: हनुमान जन्मोत्सव पर रविवार को सांगानेर जिला विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से भगवा वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में दुपहिया वाहनों के साथ रामदरबार की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रैली के दौरान डीजे की भक्ति धुनो, भगवा पताकाओं और पुष्पवर्षा से माहौल भगवामय हो गया। हर गली और चौराहे पर जय श्री राम और बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।

इंडिया गेट से हुई रैली की शुरुआत

रैली संयोजक दिनेश कुंडरवाल ने बताया कि रैली की शुरुआत इंडिया गेट स्थित शिव मंदिर से हुई जो गोवर्धन नगर मुख्य बाजार सेक्टर 3 के व्यापार मंडल से होते हुए सेक्टर 35 स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर (बजरंग दल मिलन केंद्र) पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान इंडिया गेट आदर्श व्यापार मंडल समिति के उपाध्यक्ष रामकल्याण शर्मा, महासचिव डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सेक्टर 8 व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, महासचिव रामस्वरूप यादव और सेक्टर 3 व्यापार मंडल के व्यापारियों ने रैली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

सांगानेर जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में जयपुर प्रांत सह मंत्री विवेक दिवाकर, बजरंग दल प्रांत संयोजक प्रेम सिंह, प्रांत सह संयोजक परमवीर सिंह चौहान, महानगर संयोजक दीपकराज सिंह, प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख साहिल वाधवा, सांगानेर सह संयोजक शुभम प्रजापत सहित सैकड़ों विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता और मातृशक्ति की भागीदारी रही। रैली के समापन पर सेक्टर 35 स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और रामदरबार की आरती की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने सर्व हिन्दू समाज से सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट रहने और सदैव धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery