Friday, September, 26,2025

'राष्ट्र प्रथम' नारा नहीं, देश प्रेम की भावना है: बागडे

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' नारा नहीं, देश प्रेम से जुड़ी भावना और विचार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को दबाव में लाने के लिए निरंतर प्रपंच रच रहा है, पर अमेरिका के पास अपनी प्रतिभाएं नहीं हैं। वहां जो प्रतिभाशाली लोग काम करते हैं, वे 70 से 80 प्रतिशत भारत के हैं।

राज्यपाल बागडे बुधवार को 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में 'राष्ट्र प्रथम' अंतरराष्ट्रीय विचार गोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेजी के नेतृत्व में देश में परमाणु परीक्षण हुआ। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने देश को धमकी दी तो उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमारे देश का यदि एक चौथाई हिस्सा भी बाधित करेगा तो हम पाकिस्तान को दूसरे दिन का सूर्य नहीं देखने देंगे। यही राष्ट्र प्रथम की सोच है। बागडे ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना यही है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

देश में 25 करोड़ लोगों का जन धन खाते बैंकों में खोले गए हैं, ऐसा कहीं और नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' का भाव यही है कि देश में आजादी के 47 साल बाद कश्मीर के लाल चौक में तिरंगा झंडा फहराया गया। यही 'राष्ट्र प्रथम' है कि हमारा देश तेजी से विकसित भारत बन रहा है।

उन्होंने देश में सभी क्षेत्रों में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान पर, गेहूं उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और अर्थव्यवस्था ग्यारह से चौथे नंबर पर आ गई है। यही 'राष्ट्र प्रथम' की सोच है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी के अंतर्गत 280 करोड़ हाथ राष्ट्र विकास के लिए कार्य करें। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को समर्पित पुस्तक 'कर्म गाथा' का लोकार्पण किया। इससे पहले महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के संस्थापक डा. एम.एल. स्वर्णकार, किशोर रुंगटा, डॉ. महेश शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery