Friday, June, 27,2025

जो हिटलर ने किया, वही आपातकाल में कांग्रेस ने किया

जयपुर:  आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला उदयपुर की ओर से 'आपातकाल संविधान हत्या दिवस' एवं 'लोकतंत्र सेनानी सम्मान' कार्यक्रम गुरुवार को सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने आपातकाल को परिभाषित करते हुए कहा कि देश को दूसरी आजादी आपातकाल हटने के बाद मिली। गुलामी केवल विदेशी आक्रांताओं से नहीं होती, जब व्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन होता है, तब भी वह गुलामी कहलाती है। अग्रवाल ने कहा कि यही कार्य तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया। जब हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से उनका चुनाव रद्द हुआ, तब उन्होंने आपातकाल लगाकर देश को गुलाम बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया। 1939 में हिटलर ने जो किया था, वही कांग्रेस ने 1975 में किया। देश को आजाद कराने में एक लाख महिलाओं का योगदान रहा, जिनका आज तक कोई नाम नहीं लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि जब जम्मू-कश्मीर के राजा हरिसिंह बिना शर्त भारत में विलय के लिए तैयार थे, तब जवाहरलाल नेहरू ने अपने पारिवारिक हितों को देखते हुए सशर्त विलय किया। इसके तहत तय हुआ कि कश्मीर का मुख्यमंत्री 'प्रधानमंत्री' कहलाएगा, वहां का झंडा अलग होगा और भारतीय कानून वहां लागू नहीं होंगे।

भजनलाल को हटाने का कोई षड्यंत्र नहीं

प्रदेश प्रभारी अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने का कोई षड्यंत्र नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार केंद्र और राज्य में बेहतर समन्वय के साथ कार्य कर रही है और प्रदेश में सुशासन की स्थापना की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि यह निराधार आरोप हैं। हमारी सरकार और संगठन के बीच समन्वय सशक्त और स्थायी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery