Thursday, January, 29,2026

जन सेवा व परंपरा का संगम बना डॉ. मेवाड़ का जन्मदिन

उदयपुर: मेवाड़ की गौरवशाली विरासत के ध्वजवाहक और पूर्व राजपरिवार के 77वें संरक्षक डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का 41वां जन्मदिन बुधवार को उदयपुर में पूरे उत्साह और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के रेजिडेंट एडिटर डॉ. रवि कुमार शर्मा ने फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की ओर से डॉ. मेवाड़ को पुष्पगुच्छ भेंट किया। समारोह में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, डॉ. तुक्तक भानावत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सिटी पैलेस से लेकर उदयपुर के कोने-कोने से शुभकामनाओं और बधाइ‌यों का दौर चला। शहर का माहौल उत्सवधर्मी होने के साथ भावनात्मक भी रहा। हर वर्ग और हर उम्र के लोगों ने आगे आकर डॉ. मेवाड़ के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया, जो जनता के साथ उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता का प्रतीक

यह अवसर केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के प्रति डॉ. मेवाड़ की निरंतर प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता नजर आया। पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय कार्यों के क्षेत्र में उनके प्रयासों और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मेवाड़ को वैश्विक पहचान दिलाई है। यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि डॉ. मेवाड़ का जन्मदिन परंपरा, सेवा और जनसम्मान से जुड़ा एक प्रेरक अवसर बन चुका है, जिसने उदयपुर के इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery