Friday, June, 27,2025

आपने कुर्सी के लिए क्या-क्या किया, सबको पता है: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में कांग्रेस और गांधी परिवार पर भी जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने गहलोत की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपने कुर्सी के लिए क्या-क्या किया, यह देश की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जाके पांव न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई। भजनलाल ने कहा कि आजादी के लिए लड़ने वाले और लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाने वालों का बलिदान ऐतिहासिक है, जिसे कोई मिटा नहीं सकता। कुछ लोग इमरजेंसी को सामान्य घटना बताते हैं, लेकिन यह लोकतंत्र का सबसे काला दौर था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर गहलोत साहब के परिवार का कोई सदस्य आपातकाल में जेल गया होता, तो उन्हें इमरजेंसी की पीड़ा का अहसास होता। 

कांग्रेस ने कुर्सी के लिए इमरजेंसी लगाई
भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश में इमरजेंसी थोपी थी। वे लोग कहते हैं कि इमरजेंसी को 50 साल हो गए, उसे बार-बार क्यों याद किया जाता है, लेकिन क्या अत्याचारों को भुलाया जा सकता है? जिन्हें यातनाएं झेलनी पड़ीं, वे कैसे भूल सकते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को समाप्त करने की कोशिश की थी और आज भी उसकी सोच तानाशाही वाली है। भजनलाल ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब गांधी परिवार पर सवाल उठते हैं, तो कांग्रेस संविधान की आड़ लेने लगती है। लेकिन जिस बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया, उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया गया। उल्टे उन्हें चुनाव हराने का काम कांग्रेस ने ही किया था।

कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारें गिराई

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में कई बार चुनी हुई सरकारों को गिराया है। प्रधानमंत्री बनने के लिए कांग्रेस ने देश तक का विभाजन करवा दिया। आज जनता सब जानती है और कांग्रेस को हर गलती का जवाब देना होगा।

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान अब स्थायी

भजनलाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने की परंपरा भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार ने शुरू की थी, जिसे कांग्रेस ने अपनी सरकार आते ही बंद कर दिया। अब भाजपा सरकार ने इसे कैबिनेट से पास कराकर स्थायी कर दिया है। अब यह परंपरा कोई नहीं तोड़ सकता। यह हमारी प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र की रक्षा और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे काम से कांग्रेस की जमीन खिसक रही है, लेकिन उन्हें इसका अंदाजा तक नहीं। राजस्थान की जनता अब जागरूक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery