Tuesday, August, 12,2025

पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के दिए निर्देश

जयपुर: मुख्य सचिव सुधांश पंत रविवार को भरतपुर जिले के दौरे पर रहे और विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने केवलादेव नेशनल पार्क, लोहागढ़ किला और सीएफसीडी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने आकस्मिक रूप से आरबीएम अस्पताल पहुंचकर सफाई व्यवस्था व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी अवलोकन किया। पंत ने सुबह केवलादेव नेशनल पार्क पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गंभीर नदी से झीलों के भरने और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने केवलादेव मंदिर में दर्शन कर पर्यावरण संरक्षण और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अधिकारियों को पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आरबीएम अस्पताल के नवनिर्मित ब्लॉक के शीघ्र उद्घाटन का आश्वासन दिया।

लोहागढ़ किले के विकास कार्यों का लिया जायजा

उन्होंने सीएफसीडी के कार्यों की प्रगति देखी और बरसात के बाद कार्य को तेज करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। मुख्य सचिव ने लोहागढ़ किले के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त से काम की प्रगति और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बिहारीजी परिक्रमा पथ, किले के पार्कों और ऐतिहासिक स्मारकों के जीर्णोद्धार पर गुणवत्ता और समयबद्धता का निर्देश दिया। उन्होंने ऐतिहासिक गंगा मंदिर में भी विकास कार्यों की समीक्षा की और शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय पर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कमर चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery