Wednesday, April, 09,2025

पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा तोड़ेगी BJP: राठौड़

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस रविवार को पूरे राजस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी ने कई कार्यक्रम आयोजित किए, जो 13 अप्रैल तक जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में जयपुर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह दिन उन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने अपने संघर्ष और परिश्रम से पार्टी को उच्च शिखर पर पहुंचाया। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के समर्थक बनाएं और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभआम जनता तक पहुंचाएं।

राठौड़ ने यह भी कहा कि भाजपा को राजस्थान में फिर से सत्ता में लाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी चुनावों में 'पांच साल भाजपा, पांच साल कांग्रेस' की परंपरा को तोड़ते हुए राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। राठौड़ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। जनता से भी यही अपेक्षा है कि वह अच्छे काम करने वालों को ही दोबारा मौका दे। बजट की घोषणाएं समय पर पूरी हों, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

वक्फ संशोधन कानून पर जताई खुशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने वक्फ संशोधन कानून का गजट नोटिफिकेशन जारी होने पर खुशी जताई और इसे मुस्लिम समाज के गरीब व्यक्तियों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन मुस्लिम समाज की गरीबी को दूर करने में मदद करेगा। राठौड ने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी की जमीन नहीं छीन रही है। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज आप देखते हैं कि मुस्लिम समाज में कितनी गरीबी है। इन्होंने मुसलमानों को टायर पंचर निकालने से ज्यादा आगे नहीं बढ़ने दिया। हम चाहते हैं कि वह भी समृद्ध बनें, यह हमारी सोच है। राठौड बोले कि कांग्रेस के लोग जो कह रहे हैं कि शायद भाजपा को मुस्लिमों का साथ मिल जाएगा, वो सत्य है। वो तो मिलेगा ही। जो काम करेगा, उसे आशीर्वाद मिलेगा। राठौड़ ने कांग्रेस से अपील की कि वे भी मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए अधिक सेवा करें।

सीएम ने खिलाए लड्डू, दी शुभकामनाएं

पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने एक साथ ध्वज फहराया। इसके बाद, दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वहां पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर हेरिटेज नगर निगम की महापौर कुसुम यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को रामनवमी और भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

दीया कुमारी ने फहराया झंडा

भाजपा के स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को हवामहल विधानसभा के पौड्रिक मंडल में वार्ड नंबर 27 के बूथ संख्या 95 में पार्टी का झंडा फहराया। यह कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष सुभाष बिंदल के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य और पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बारहठ सहित 6 लोग भाजपा में शामिल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सेवानिवृत्त एएसपी वासुदेव बारहठ सहित छह नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि जयपुर के निवारू ग्राम पंचायत निवासी व्यवसायी भानू प्रताप सिंह, आईटी सेक्टर से सूर्य प्रताप सिंह, व्यवसायी महावीर सिंह नाथावत, स्वर्णकार समाज बीकानेर अध्यक्ष मनीष लाम्बा और नवमतदाता एडवोकेट मनीष लाम्बा का राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery