Tuesday, April, 15,2025

सांसद आपके द्वार... सरस का होगा उद्धार !

अलवर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र अलवर के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाने की अनूठी पहल शुरू कर दी है। सांसद संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं की सुध लेनी शुरू कर दी है। इसका आगाज हनुमान जन्मोत्सव से किया है। पहले दिन शनिवार को वे कई गांवों-ढाणियों में गए। जन समस्याओं को सुना और हाथों-हाथ उनके समाधान के निर्देश अफसरों को दिए। यादव तीन दिन तक लगातार इस भीषण गर्मी में गांव की चौपालों पर जाकर बैठेंगे। बता दें, अलवर में विश्व विख्यात सरस का डेयरी प्लांट भी है, जिसे अलवर दुग्ध उत्पादक संघ संचालित करता है। अचानक भ्रष्ट लोगों की बुरी नजर इस डेयरी पर लगने की बात पर भारत सरकार के कद्दावर मंत्री भूपेन्द्र यादव को कहना पड़ा कि दुग्ध उत्पाद के लिए प्रतिष्ठित अलवर डेयरी में भारी भ्रष्टाचार है।

उन्होंने किसानों के बीच बड़ी जिम्मेदारी से कहा कि अलवर डेयरी के हालात बेहद खराब हैं, रोज भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रहीं हैं। यदि डेयरी से जुड़े किसान उनका साथ दें, तो वे अलवर की डेयरी के भ्रष्टचार को जड़मूल से खत्म कर भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का रास्ता प्रशस्त करेंगे। मंत्री जी को ऐसे लोगों की भी जानकारी है, जो डेयरी के भ्रष्टाचारियों का भी दोहन कर उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। डेयरी के भ्रष्टाचार और मिलावट की गूंज ने यादव को झकझोर दिया है। यादव स्वयं डेयरी के कुशल प्रशासक रहे हैं, वे गुजरात में सात साल और मद्रास में वर्षों तक डेयरी प्रबंधन के हेड रहे हैं। यही वजह है कि डेयरी के हिमायतियों को लोगों को मंत्री जी ने साफ कह दिया है कि कई बार कहने के बावजूद भ्रष्टाचारी नहीं सुधर रहे हैं। किसानों का पैसा समय पर नहीं देते। मिलावट, सिंथेटिक दूध और हेराफेरी के अलावा किसानों के साथ बहुत अन्याय करते हैं, ऐसे तो अलवर की डेयरी डूब जाएगी।

सच्चे जनप्रतिनिधि भूपेंद्र यादव ने लोगों की दुखती रग पर हाथ रखा है, अलवर डेयरी की कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। उनका यह मिशन जरूर पूरा होगा। अलवर घर शुद्ध शुद्ध दुग्ध उत्पादन में एक दिन सिरमौर होगा। अलवर की जनता उनके साथ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery