Friday, June, 27,2025

पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पंजीकरण में कमी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि पहलगाम में अप्रैल में हुए आतंकी हमले के बाद इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण में 10.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। राजभवन में पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि 22 अप्रैल की घटना से पहले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण अच्छी गति से चल रहा था। लेकिन हमले के बाद इसमें कमी आई। उन्होंने बताया कि बैसरन (पहलगाम) में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे। हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीर्थयात्रियों में असमंजस की स्थिति थी, लेकिन प्रशासन और सुरक्षा बलों के प्रयासों से अब स्थिति सुधर रही है। उपराज्यपाल ने कहा कि अब तक 85,000 तीर्थयात्रियों ने अपने पंजीकरण की पुनः पुष्टि कर दी है, और आगामी दिनों में पंजीकरण में तेजी आने की उम्मीद है।

3 जुलाई से 9 अगस्त तक यात्रा चलेगी

तीर्थयात्रा इस वर्ष 3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी। सिन्हा ने कहा कि सभी आधार शिविरों और मार्गों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, साथ ही मॉक ड्रिल और निगरानी अभियान भी चल रहे हैं। हेली सेवाओं के निलंबन पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह निर्णय हाल ही में अन्य राज्यों में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं और सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि केवल 8% तीर्थयात्री ही हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery