Thursday, May, 28,2026

80 करोड़ गरीबों के राशन सिस्टम में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 'सार्थक पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (सार्थक PDS)' योजना को मंजूरी दे दी गई। करीब 25,530 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी योजना से देश के लगभग 80 करोड़ राशन लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार के अनुसार यह योजना अप्रैल 2026 से मार्च 2031 तक लागू रहेगी। इसका उद्देश्य देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, डिजिटल और जवाबदेह बनाना है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि राशन वितरण नेटवर्क में व्यापक सुधार किए जाएंगे और नई तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा।

राज्यों को मिलेगी आर्थिक मदद

सरकार ने माना कि राज्यों को भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों से जिलों और राशन दुकानों तक अनाज पहुंचाने में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब केंद्र सरकार राज्यों को खाद्यान्न परिवहन और हैंडलिंग के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता देगी, जिससे वितरण व्यवस्था मजबूत होगी।

राशन डीलरों का बढ़ेगा कमीशन

योजना के तहत राशन दुकानदारों के कमीशन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। लंबे समय से डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार का मानना है कि इससे राशन वितरण प्रणाली में काम करने वाले लाखों डीलरों को राहत मिलेगी और सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। सार्थक PDS योजना का सबसे बड़ा फोकस तकनीक आधारित सुधारों पर रहेगा। लाभार्थियों के पंजीकरण से लेकर वितरण प्रणाली तक में डिजिटल और AI आधारित सिस्टम लागू किए जाएंगे। इससे फर्जी राशन कार्ड, नकली लाभार्थी और खाद्यान्न चोरी जैसी समस्याओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery