Thursday, April, 24,2025

एयरो-इंजन विकास सरकार की प्राथमिकताः राजनाथ

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि वायुसेना की जरूरतों के मद्देनजर एयरो-इंजन का विकास सरकार का प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और प्रयास है कि इस इंजन को सह-विकास और सह-उत्पादन मॉडल के तहत पूर्ण बौद्धिक संपदा अधिकारों के साथ स्वदेशी तौर पर बनाया जाए।

रक्षा मंत्री सिंह ने यहां सुब्रतो पार्क स्थित वायुसेना सभागार में मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह की स्मृति में आयोजित व्याख्यान के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि बदलते भू-रणनीतिक समीकरणों का भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है, जैसा पहले कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि ये भू- रणनीतिक अनिश्चितताएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किस तरह की चुनौतियां पेश करती हैं और हम उनसे निपटने के लिए किस तरह तैयार हैं, यह भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

रक्षा मंत्री ने कहा, अर्जन सिंह एक दूरदर्शी सैन्य नेता थे, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। यदि भारतीय वायुसेना आज दुनिया की सबसे मजबूत वायु सेनाओं में से एक है, तो यह मार्शल अर्जन सिंह जैसे सैन्य नेताओं की दूरदर्शिता के कारण है। हम सभी 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में उनकी भूमिका से परिचित हैं। यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व का उदाहरण था कि भारतीय वायु सेना ने महज एक घंटे के भीतर जवाबी हमला शुरू कर दिया।

प्रौद्योगिकी के कारण बहुत तेजी से बदल रहे हैं युद्ध के तरीके

रक्षा मंत्री ने कहा कि 21वीं सदी को एशिया की सदी के रूप में देखा जा रहा है। यदि कोई दुनिया के विभिन्न हिस्सों में संघर्षों पर नजर डाले तो उसे एक बात समान नजर आएगी; प्रौद्योगिकी के कारण युद्ध के तरीके बहुत तेजी से बदल रहे हैं। चुनौतियों के बावजूद भारतीय वायुसेना स्वतंत्रता के बाद और अधिक मजबूत हुई है और अब एक मजबूत स्तंभ के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

उच्च प्रौद्योगिकी से लैस वायुसेना से देश की सुरक्षा होगी मजबूत

रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर भारतीय वायुसेना अच्छी तरह से सुसज्जित और उच्च प्रौद्योगिकी से लैस होगी तो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आयात निर्भरता के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती है और सरकार रक्षा संप्रभुता हासिल करने की दिशा में अथक प्रयास कर रही है। सिंह ने हल्के लड़ाकू विमान तेजस, उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर ध्रुव, हल्के उपयोगी हेलिकॉप्टर प्रचंड, आकाश और ब्रह्मोस वायु रक्षा हथियारों को भारतीय डिजाइनरों, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की क्षमता का शानदार उदाहरण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery