Thursday, June, 26,2025

लोकतंत्र हमारे राष्ट्र का सुदृढ़ आधारः बिरला

नई दिल्ली: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को मुरादाबाद में 'संविधान साहित्य वाटिका' का लोकार्पण और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र हमारे राष्ट्र का सुदृढ़ आधार है।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा, जब जब लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ, भारत की जनता ने उसका दृढ़ प्रतिकार किया। इस अवसर पर आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान और अभिनंदन किया। संविधान साहित्य वाटिका के लोकार्पण को लोकतंत्र, संविधान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरक प्रयास बताते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने इस पार्क को राष्ट्र निर्माण की चेतना को सशक्त करने वाला स्थल कहा। बिरला ने आगे कहा कि यह संविधान पार्क लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण है और युवाओं को यहां से कर्तव्य बोध और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलेगी। इन्होंने कहा कि यहां भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, संविधान की प्रस्तावना और विविधता में एकता की झलक मिलेगी। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना भारत के नव निर्माण की चेतना है और यहां भारत के लोकतांत्रिक विकास की यात्रा का सुंदर प्रतिबिंब मिलेगा। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे राष्ट्रीय चरित्र का प्रतिबिंब है। भारत के लोग लोकतंत्र को सिर्फ मानते नहीं, बल्कि जीते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery