Thursday, June, 26,2025

सत्ता की लालसा में कांग्रेस ने कुचल दी थी विपक्ष की आवाज: सीएम भजनलाल

जयपुर: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर चाकसू के बाड़ा पदमपुरा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भजनलाल ने आपातकाल के काले अध्याय, लोकतंत्र पर पड़े उसके दुष्परिणामों एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल इतिहास को याद करने का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराने का भी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 जून, 1975 को कांग्रेस नेतृत्व ने सत्ता के लालच में लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। देश के अंदर हमारे बुजुमों और सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, कुर्बानियां दीं, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता की लालसा में विपक्ष की आवाज कुचल दी। नेताओं को जेल में डाला गया, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा, वह कर दिखाया। मोदी सरकार ने आतंकवाद का सफाया किया। भारत को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई और अंत्योदय की सोच के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आमजन के कल्याण के लिए समर्पित है और योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

जैन तीर्थ स्थल में दर्शन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ ने बाड़ा पदमपुरा स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़ा पदमपुरा जैसे पवित्र स्थल हमारी आस्था और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक है। भगवान महावीर का जीवन हमे करुणा, त्याग और संयम के माध्यम से शांति और समरसता की राह दिखाता है। हमारी सरकार धार्मिक पर्यटन के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्यस्त है। वहीं, मदन राठौड़ ने कहा कि महावीर स्वामी के सिद्धांत आज के सामाजिक जीवन में भी प्रासंगिक हैं। भाजपा संगठन इन मूल्यों को आत्मसात कर जनसेवा में कार्य कर रहा है। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery