Thursday, June, 26,2025

41 साल बाद भारत की अंतरिक्ष में वापसी

नई दिल्ली/लखनऊ:  भारत ने एक बार फिर बुधवार को अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया, जब भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रकिट पर सवार होकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की ओर उड़ान भरी। शुक्ला अब राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय और आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। शुक्ला अमेरिका की कंपनी एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन 'एक्सिओम-4' का हिस्सा हैं, जो फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित हुआ। शुक्ला अपने 14 दिन के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छात्रों और वैज्ञानिकों से संवाद भी करेंगे।

बचपन का सपना, अंतरिक्ष में हकीकत

लखनऊ में जन्मे और पले-बढ़े 39 वर्षीय शुभांशु का सपना तब शुरू हुआ था जब वे बचपन में एक एयर शो देखने गए थे। उनकी बहन शुचि शुक्ला ने बताया कि उसे विमान की गति और आवाज से गहरा लगाव हो गया था। तब उसने कहा था कि वह एक दिन उड़ना चाहता है। हमें नहीं पता था कि वह सच में अंतरिक्ष तक पहुंच जाएगा। वे 2006 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए और मिग-29, सुखोई-30, जगुआर जैसे विमानों पर 2000 घंटे से ज्यादा की उड़ान भर चुके हैं।

यात्रा की धुनः 'यूं ही चला चल...'

उनके दल ने प्रक्षेपण से पहले जो गीत चुना, वह था 'यूं ही चला चल...' शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' का गीत, जो नासा के एक भारतीय वैज्ञानिक पर आधारित थी। यह गीत भी इस ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक बन गया। शुक्ला को 2019 में इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुना गया था, जो 2027 में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है। उन्होंने रूस और बेंगलुरु में विशेष अंतरिक्ष प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। आईएसएस में उनके साथ अमेरिका से कमांडर पेगी व्हिटसन, हंगरी से टिबोर कापू और पोलैंड से स्लावीज उज्रान्स्की शामिल हैं।

आईएसएस की ओर गर्व भरी उड़ान

स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट ने जब शुभांशु को लेकर उड़ान भरी, तो पूरे देश ने गर्व से यह दृश्य देखा। कुछ ही मिनटों में रॉकेट ने पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर लिया और शुक्ला ने लाइव संदेश में कहा कि 41 साल बाद हम अतरिक्ष में पहुंच गए है। यह एक शानदार यात्रा थी। मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ पूरा भारत है। उन्होंने आगे कहा, यह सिर्फ मेरी यात्रा नहीं, बल्कि भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत है। मैं चाहता हूँ कि हर देशवासी इस मिशन का हिस्सा बने।

शुक्ला 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों के प्रतिनिधिः मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्सिओम 4 मिशन के सफल प्रक्षेपण का स्वागत किया और कहा कि इस मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की शुभेच्छाएं, उम्मीदें और आकांक्षाएं लेकर अंतरिक्ष की ओर रवाना हुए है। मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, हम भारत, हगरी, पोलैंड और अमेरिका के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुए इस ऐतिहासिक मिशन का स्वागत करते हैं। एक्सिओम 4 मिशन में अंतरिक्ष यात्री 14 दिन आईएसएस में रहकर 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। 

परिवार का भावनात्मक जुड़ाव

उनके माता-पिता आशा और शंभू दयाल की आंखों में गर्व और आंसू दोनों थे। पिता ने बताया कि एनडीए का फॉर्म उनके दोस्तों ने उन्हें यूं ही दे दिया था और यहीं से यह सफर शुरू हुआ। उनकी पहली मुलाकात अपनी पत्नी कामना से भी सीएमएस में ही हुई थी। उनका छह साल का बेटा किज़ाश भी इस पल का गवाह बना। शुभांशु अपने साथ गाजर और मूंग दाल का हलवा लेकर गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery