Sunday, May, 31,2026

ISI से जुड़े 9 संदिग्ध अरेस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI, दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क और विदेश में बैठे अंडरवर्ल्ड संचालकों से जुड़े नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह मॉड्यूल दिल्ली, मुंबई, पंजाब और चंडीगढ़ समेत देश के कई संवेदनशील इलाकों में बड़े हमलों की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान में निर्मित हथियार, हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक सामग्री और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनका निशाना प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय, सुरक्षा प्रतिष्ठान और भीड़‌भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान थे।

राजधानी हाई अलर्ट पर दिल्ली

साजिश का खुलासा होने के बाद दिल्ली समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों और प्रमुख सरकारी भवनों पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों और थानों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान और दुबई से मिल रहे थे निर्देश

जांच एजेंसियों के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान और दुबई में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पूरा नेटवर्क पाकिस्तान स्थित अंडरवर्ल्ड ऑपरेटिव मुन्ना झिंगाड़ा, शहजाद भट्टी और अन्य ISI से जुड़े तत्वों के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस का दावा है कि मुन्ना झिंगाड़ा का संबंध लंबे समय तक दाऊद इब्राहिम गिरोह से रहा है। अधिकारियों के अनुसार आतंकी मॉड्यूल को देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले, युवाओं की भर्ती और स्थानीय नेटवर्क तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था। सुरक्षा एजेंसियां अब इनके फंडिंग नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं।

दिल्ली पहुंचने से पहले दबोचा गया पंजाब मॉड्यूल

मुंबई से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पंजाब से एक टीम दिल्ली पहुंचने वाली है। इसके बाद स्पेशल सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महरौली-बदरपुर रोड पर छापा मारकर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि नेपाल का नागरिक आंग कामी लामा आरोपियों के लिए सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने और धन के प्रबंधन का काम कर रहा था।

देश के कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश का विजय उर्फ शूटर, झारखंड का नितीश पासवान, महाराष्ट्र के तौकीर रिजवान अहमद शेख और साजिद महबूब शेख उर्फ अरबाज खान, पंजाब के हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और मनजीत सिंह तथा नेपाल का नागरिक आंग कामी लामा शामिल है। पुलिस के अनुसार विजय उर्फ शूटर को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में नेटवर्क विस्तार की जिम्मेदारी दी गई थी। उसे युवाओं को संगठन से जोड़ने और आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने का काम सौंपा गया था। विजय को 14 मई को पुणे से तथा उसके सहयोगी नितीश पासवान को 17 मई को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था।

केरलम, कर्नाटक व तमिलनाडु में 19 जगहों पर NIA की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को केरलम, कर्नाटक और तमिलनाडु में 19 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान केरलम के मलप्पुरम जिले में अवैध विस्फोटकों की बरामदगी से जुडे मामले की जांच के तहत चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार एजेंसी विस्फोटकों के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े संभावित नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। 7 फरवरी 2026 को मलप्पुरम के चेम्माड क्षेत्र में प्याज से लदे एक ट्रक से 89,600 जिलेटिन छड़ें और 10,500 डेटोनेटर बरामद किए गए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery