Friday, April, 18,2025

अंबेडकर के विचार आत्मनिर्भर भारत को देंगे मजबूती: PM मोदी

नई दिल्ली: देशभर में सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। राजनीतिक दलों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं ने इस अवसर पर संविधान निर्माता को श्रद्धाजंलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा ने 'अंबेडकर सम्मान अभियान' की शुरुआत की, जिसमें दलितों और वंचित वर्गों के कल्याण पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि अंबेडकर की प्रेरणा के कारण ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि अंबेडकर के सिद्धांत और विचार 'आत्मनिर्भर' एवं विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, "सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।"

इसके बाद प्रधानमंत्री ने संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि दी। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने अलीपुर स्थित अंबेडकर स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने अंबेडकर के विचारों की सराहना की।

भाजपा और आरएसएस बाबासाहेब के शत्रुः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 'भाजपा और आरएसएस केवल अंबेडकर का नाम लेते हैं, जबकि उनके विचारों के खिलाफ काम करते हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि बाबासाहेब को हराने में भाजपा के वैचारिक पूर्वजों का हाथ था और जिन लोगों ने संविधान की प्रति जलाई, उनके अनुयायी आज सत्ता में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को संविधान सभा का सदस्य और मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने केंद्र सरकार से जाति जनगणना कराने, एससी-एसटी सब-प्लान बहाल • करने, निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण लागू करने और राज्यों के आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की। साथ ही महिला आरक्षण में एससी, एसटी, ओबीसी वर्गों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की बात दोहराई। कांग्रेस इन मुद्दों पर संसद से सड़क तक संघर्ष करेगी।

भाजपा मजबूरी में अंबेडकर के आगे झुकती है: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बी आर अंबेडकर के सामने मजबूरी में झुकती है, लेकिन उनके आदर्शों को बरकरार रखने में विफल रही है। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में यहां आप मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, "हम अपनी पार्टी और सरकार चलाते समय बाबा साहेब के रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं। आज कई पार्टियां और नेता उन्हें केवल दिखावे के लिए याद करते हैं। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery