Saturday, April, 19,2025

कांग्रेस का देशभर में ईडी के कार्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'नेशनल हेराल्ड' मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली समेत देशभर में विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर कांग्रेस व भाजपा के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया।

सत्तारूढ़ भाजपा ने 'नेशनल हेराल्ड' मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि किसी के पास 'लूटने का अधिकार' नहीं है। नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुधवार को सुबह ही पार्टी के पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच गए और अपने नेताओं के पक्ष में और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था।

कांग्रेस डरने वाली नहीं: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'नेशनल हेराल्ड' मामले का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली निरंकुश सरकार अपने 'पाप' पर पर्दा डालने के लिए उनकी पार्टी को निशाना बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और वह सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।

मामला राजनीति से प्रेरितः पायलट

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि यह सब राजनीति से प्रेरित मामला है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमें न्यायिक प्रणाली पर भरोसा है। हम इसे कानूनी रूप से लड़ेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया गया है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया कि नेशनल हेराल्ड, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से 1947 से पहले अंग्रेज चिढ़ते थे, आज 2025 में आरएसएस के लोग चिढ़ते हैं। खेड़ा ने कहा कि जिस गैर लाभकारी कंपनी में एक रुपए का भी लेन देन नहीं हुआ, कोई संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई, उस पर धन शोधन का मामला दर्ज करना मोदी के डर का परिचायक है।

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

सत्तारूढ़ भाजपा ने 'नेशनल हेराल्ड' मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि किसी के पास 'लूटने का अधिकार' नहीं है। पार्टी ने कांग्रेस के बदले की भावना से काम करने के आरोपों को भी खारिज कर दिया। पूर्व कानून मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत कानून अपना काम करेगा और जांच एजेंसियां कांग्रेस की धमकियों से नहीं घबराएंगी। उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस को 'धरना' देने का अधिकार है, लेकिन उन्हें 'नेशनल हेराल्ड' को सरकार द्वारा दी गई सार्वजनिक संपत्ति का दुरुपयोग करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर जांच एजेंसी को धमकी देने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या पार्टी और गांधी परिवार कानून की उचित प्रक्रिया में विश्वास करते है या नहीं। उन्होंने कहा, हम कांग्रेस की धमकियों की निंदा करते हैं। यहां मोदी सरकार है। वह कानून को अपना काम करने देगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery