Monday, April, 21,2025

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पांच गुना और निर्यात छह गुना बढ़ा

नई दिल्ली: केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया को एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। इन वर्षों में भारत में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पांच गुना बढ़कर 11 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है और इनका निर्यात 6 गुणा बढ़कर 3.25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। पूरे क्षेत्र को मिलाकर 25 लाख नौकरियों का सृजन हुआ है।

वैष्णव ने शुक्रवार को नई दिल्ली के निकट मानेसर में वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की एसएमटी लाइन का उ‌द्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने भारत में डिजाइन किए गए एआई सर्वर आदिपोली का प्रदर्शन किया, जिसे वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज, मानेसर ने विकसित किया है। आठ जीपीयू से लैस यह सर्वर भारत की उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स और एआई (AI) की ताकत को दर्शाता है। वैष्णव ने इसे मेक इन इंडिया पहल के लिए बड़ा कदम बताया और वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज की सराहना की। वैष्णव ने यह भी कहा कि भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद तेजी से विश्वसनीय और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं। साथ ही बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा पर भारत का ध्यान अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मान्यता प्राप्त कर रहा है, जिससे निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है और देश में नवाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

डिजाइन में मजबूत क्षमताएं विकसित

वैष्णव ने कहा कि समय के साथ भारत ने इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन में मजबूत क्षमताएं विकसित की हैं। इन क्षमताओं में अब ऑटोमोबाइल क्षेत्र, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, सिग्नलिंग और सुरक्षा प्रणालियों से संबंधित उत्पाद शामिल हैं। ऐसे उत्पादों का डिजाइन और निर्माण भारत में तेजी से हो रहा है, जो प्रधानमंत्री के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत की आपूर्ति श्रृंखला होगी मजबूत

वैष्णव ने शुक्रवार को ग्लोबल इनोवेशन पार्क में एसएमटी लाइन के साथ-साथ मानेसर में मैकेनिकल इनोवेशन पार्क का उद्घाटन भी किया। यह उन्नत बुनियादी ढांचा वीवीडीएन को एआई सर्वर, नेटवर्किंग उपकरण और मदरबोर्ड जैसे बड़े और जटिल उत्पादों का विनिर्माण करने में सक्षम बनाएगा। इससे आयात निर्भरता कम करने और भारत की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery