Saturday, June, 28,2025

LAC पर तनाव घटाने और भरोसा बहाली पर सहमति

चिंगदाओ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन के अवसर पर चीन के रक्षा मंत्री दोंग जुन से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव कम करने और सीमा प्रबंधन को लेकर जटिल मुद्दों के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। सिंह ने पूर्वी लद्दाख में 2020 में हुई तनातनी के बाद उपजे विश्वास संकट को जमीनी स्तर पर कदम उठाकर दूर करने की बात कही। बैठक में दोनों पक्षों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली पर संतोष व्यक्त किया। सिंह ने दोंग को मधुबनी पेंटिंग 'ट्री ऑफ लाइफ' भेंट की।

रूसी रक्षा मंत्री से सुखोई पर हुई चर्चा

एससीओ सम्मेलन से इतर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव के बीच हुई बैठक में भारत-रूस रक्षा सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। वार्ता में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के उन्नयन, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के संयुक्त उत्पादन और एस-400 मिसाइल प्रणाली की दो शेष इकाइयों की शीघ्र आपूर्ति पर जोर दिया गया। बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में वायु रक्षा क्षमताओं को और सशक्त करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery