Friday, June, 27,2025

पहलगाम हमले की अनदेखी पर संयुक्त बयान पर साइन से इनकार

चिंगदाओ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर एक बड़ा राजनयिक संदेश दिया है। इस कदम के पीछे मुख्य कारण हालिया पहलगाम आतंकी हमले को बयान में नजरअंदाज किया जाना और पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद पर भारत की चिंताओं को स्थान न मिलना बताया गया है। सूत्रों के अनुसार, एससीओ आम सहमति की नीति पर काम करता है। इसलिए भारत के इनकार के चलते सम्मेलन बिना किसी संयुक्त बयान के समाप्त हो गया। सम्मेलन में सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा, कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को नीति के एक साधन के रूप में अपनाते हैं। ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए एससीओ में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने आतंकवाद के आयोजकों, वित्तपोषकों और शरणदाताओं को न्याय के कटघरे में लाने पर जोर देते हुए कहा कि अपने संकीर्ण स्वार्थ के लिए आतंकवाद का समर्थन करने वालों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, दोनों शामिल हुए थे। हालांकि, राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से मुलाकात नहीं की।

आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने से नहीं हिचकेगा भारतः सिंह

सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख किया जो पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाया गया एक सैन्य अभियान है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत आतंकवाद के ठिकानों को अब सुरक्षित नहीं मानता और उन्हें निशाना बनाने में हिचकेगा नहीं। हमले में धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को निशाना बनाया गया। इसकी जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा संगठन है। यह हमला भारत में LET के पिछले हमलों जैसा था। सम्मेलन में पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून भी मौजूद थे। राजनाथ सिंह का कड़ा रुख इन दोनों देशों के सामने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की स्पष्ट नीति को दोहराता है।

उग्रवाद और आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से संबंधित हैं। इन समस्याओं की असल वजह कट्टरपंथ, उग्रवाद और आतंकवाद में बढ़ोतरी है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है और हमें अपनी सामूहिक सुरक्षा और संरक्षा के लिए इन बुराइयों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट होना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery