Wednesday, June, 25,2025

सीजफायर के ढाई घंटे बाद ईरान का मिसाइल हमला

तेहरान/तेल अवीव: ईरान-इजराइल युद्ध के 12वें दिन संघर्ष विराम की उम्मीद उस वक्त चकनाचूर हो गई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित सीजफायर के महज ढाई घंटे बाद ही ईरान ने इजराइल पर 6 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं। इनमें से एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर गिरी, जिसमें 5 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले के बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तेहरान में एक रडार साइट पर हमला किया। इजराइली आर्मी रेडियो ने इस हमले की पुष्टि की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन कर ईरान पर हमला रोकने की अपील की, लेकिन नेतन्याहू ने इसे ठुकरा दिया।

ईरान के एक और परमाणु वैज्ञानिक की मौत

इस दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। इजराइली हमले में ईरान के एक हाई प्रोफाइल परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद रजा सेदिघी सबर की मौत हो गई है। सरकारी टीवी के मुताबिक, वे उत्तरी ईरान में अपने ससुराल में थे जब उनके घर पर तीन प्रोजेक्टाइल गिरे। इससे पहले 13 जून को इजराइली हमले में उनके 17 वर्षीय बेटे की भी जान गई थी। मोहम्मद रजा पर अमेरिका पहले ही प्रतिबंध लगा चुका था। वह ईरान के रक्षा अनुसंधान संगठन से जुड़े थे और परमाणु हथियार विकास में अहम भूमिका निभा रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery