Wednesday, June, 25,2025

ईरान के जवाबी हमले के डर से होर्मुज स्ट्रेट से लौटने लगे जहाज

वाशिंगटन/मॉस्को/तेल अवीय: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमले के बाद अब तेहरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना के बारे में भी विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान अमेरिकी बलों के खिलाफ कार्रवाई करता है तो उस पर और हमले किए जाएंगे। वहीं, ईरान की जवाबी कार्रवाई से उसके पड़ोसी देश भी आशंकित हैं। होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) को बंद करने के लिए ईरानी संसद में पारित प्रस्ताव के बाद तेहरान के जवाबी हमले की आशंका से घबराए तेल के जहाज अब इस जल मार्ग से यूटर्न लेने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कम से कम दो जहाज वापस हो चुके हैं। दोनों में करीब 20 लाख बैरल क्रूड ऑइल था।

दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान को भरोसा दिलाया कि उनका देश इजराइल और ईरान के बीच तनाव घटाने में मदद करेगा। पुतिन ने सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मुलाकात की। अगारची रूसी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के लिए रविवार रात मॉस्को पहुंचे थे। पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित बैठक के शुरुआती संबोधन में कहा कि अरागची ऐसे समय में रूस का दौरा कर रहे हैं, जब क्षेत्र
में और आपके देश के आसपास स्थिति बहुत बिगड़ गई है। उन्होंने ईरान-इजराइल संघर्ष पर मॉस्को के रुख को दोहराया। पुतिन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर ईरान के प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए हैं। यह ईरान के खिलाफ पूरी तरह से अकारण किया गया आक्रमण है, जिसका कोई आधार या औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ हमारे दीर्घकालिक, अच्छे और विश्वसनीय संबंध हैं। हम अपनी ओर से ईरानी लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। 

अमेरिका के मददगार देशों को दी चेतावनी

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' के अनुसार, देश के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए जिस भी देश का इस्तेमाल किया, वह हमारे सशस्त्र बलों के लिए वैध लक्ष्य के दायरे में होगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका के हजारों सैनिक तैनात है।

फोर्डो एटमी स्थल पर भारी क्षति की आशंका : आईएईए

दुबई संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि इस सप्ताहांत में अमेरिका द्वारा अत्याधुनिक बंकर-बस्टर बमों से किए गए हवाई हमले के बाद फोडों में ईरान के भूमिगत परमाणु प्रतिष्ठान को बहुत भारी क्षति होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो आँसी ने वियना में यह बयान दिया। ग्राँसी ने कहा कि उपयोग किए गए विस्फोटक आयुध और सेंट्रीफ्यूज की अत्यधिक कंपन संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए बहुत ही अहम क्षति होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस समय, आईएईए सहित कोई भी फोर्डो में भूमिगत क्षति का पूर्ण आकलन करने की स्थिति में नहीं है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery