Thursday, January, 29,2026

त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर घूमते दिखा टाइगर, दहशत में श्रद्धालु...

सवाई माधोपुर: रणथंभौर दुर्ग में टाइगर ने लोगों का रास्ता रोक लिया। यहां त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे अचानक टाइगर श्रद्धालुओं के सामने आ गया। इससे लोगों की सांसें अटक गई। टाइगर करीब 20 मिनट तक दीवार और रास्ते पर चहलकदमी करता रहा।

इस बाघ का मूवमेंट दुर्ग में ही झाड़ियों की तरफ बना हुआ है। रास्ता रोकने वाला बाघ कौनसा था, इसकी वन विभाग ने पुष्टि नहीं की है। वैसे, 16 अप्रैल को त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर ऐरोहेड के फीमेल शावक के हमले में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद सुरक्षा के लिए वन विभाग ने 9 दिन तक गणेश मंदिर मार्ग बंद कर दिया था। इस मार्ग को शुरू करते हुए वन विभाग ने दावा किया था कि अब गणेश मंदिर का रास्ता पूरी तरह से सुरक्षित है। फिर, जैसे ही रास्ता खोला गया, तब से रोज यहां टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है।

17-18 टाइगर्स का मूवमेंट

गणेश मंदिर के रास्ते में जैन मंदिर के पास टाइगर आ जाने से श्रद्धालु घबरा गए। टाइगर के आंखों से ओझल हो जाने के बाद श्रद्धालुओं ने भय के साए में अपना रास्ता तय किया। वहीं मामले को लेकर वन विभाग ने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। इससे पहले 28 अप्रैल को भी दुर्ग के नीचे एक टाइगर ने 2 लोगों पर हमला करने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि करीब 17 से 18 बाघ, बाधिन और शावकों का यहां मूवमेंट बना हुआ है।

लेपर्ड का वीडियो बनाया कार सवार लोगों ने

उदयपुर शहर की पिछोला झील किनारे एक लेपर्ड दिखाई दिया। कार सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाया। ये लेपर्ड आर्मी कैंट के पास बुधवार तड़के घूम रहा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में लेपर्ड दूधतलाई से सीसारमा जाने वाले रास्ते पर जलबुर्ज पर दिखाई दिया है। लेपर्ड वहां से निकलते हुए सड़क पर आया और वापस सड़क से कच्चे रास्ते की तरफ गया। जहां लेपर्ड का मूवमेंट था वहां आस-पास जंगल और पानी है। ये माछला मगरा वन खंड और बांकी वन खंड का इलाका है। यहां वैसे अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता है। लेपर्ड यहां माछला मगरा से नीचे उतर कर जलबुर्ज होकर पिछोला में प्यास बुझाने जाता है। इसके अलावा आर्मी कैंट के पास की झाड़ियों में भी उसका मूवमेंट रहता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery