Wednesday, February, 04,2026

चांदी के कड़ों के लिए बदमाशों ने महिला के पैर काटे

सवाई माधोपुर: बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने बेरहमी से एक महिला की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, कोड्याई गांव निवासी कमला देवी पत्नी रामनिवास मीणा जंगल में बकरियां चराने गई थी। उन्होंने पैरों में चांदी के कड़े पहने हुए थे। बदमाशों ने जंगल में ही महिला पर हमला कर चांदी के कड़ों के लिए उनके पैर काट दिए और बाद में गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी महिला के चांदी के कड़े लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही समय में हत्या की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, कोड्याई गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। एसएचओ जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery