Friday, June, 27,2025

रणथंभौर में 2 लेपर्ड में जमकर हुई फाइटिंग, लोग रोमांचित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में कई बार टाइगर आमने-सामने होते हुए देखे गए हैं, लेकिन बुधवार सुबह 2 लेपर्ड के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इनके बीच 2 मिनट तक जमकर लड़ाई हुई। इस भिड़ंत को देखकर वहां मौजूद पर्यटक और श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। साथ ही, उन्होंने इस रोमांचक फाइट को कैमरे में कैद भी किया। दरअसल, बुधवार सुबह श्रद्धालु त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर मार्ग के पास स्थित पहाड़ी से लेपर्ड के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर दो लेपर्ड दिखाई दिए। यह दोनों लेपर्ड एक दूसरे पर जोर-जोर से दहाड़ रहे थे।

आमना-सामना होने पर गुस्साए

यहां दोनों लेपर्ड एक-दूसरे को अपने सामने देखकर असहज होकर गुस्सा हो उठे। गुर्राहटों और दहाड़ से जब दोनों में से किसी ने हार नहीं मानी तो उन्होंने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों लेपर्ड के बीच जमकर फाइट हुई। यहां दोनों लेपर्ड के बीच करीब डेढ़ से 2 मिनट तक जमकर लड़ाई हुई। इसके बाद दोनों लेपर्ड जंगल की ओर चले गए।

देखने वालों के लिए यादगार लम्हा रहा

इस रोमांचक घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, वन विभाग की ओर से दुपहिया वाहनों पर रोक लगाने के कारण यहां पर लोगों ने अपने चौपाहिया वाहनों से इस पूरे वाकये को शूट किया। लोगों के अनुसार यह उनके जीवन का बहुत ही यादगार लम्हा था, जिसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे। उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर में लेपर्ड फाइट कम ही देखने को मिलती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery