Saturday, August, 01,2026

स्कॉर्पियो-वैगनआर भिंड़त में कृषि पर्यवेक्षक और एडवोकेट की मौत

डेगाना: नागौर के डेगाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-458 पर पालियास गांव के पास गुरुवार शाम स्कॉर्पियो और रॉन्ग साइड से आ रही वैगनआर कार की आमने-सामने भिड़ंत में कृषि पर्यवेक्षक सुशीला माली और एडवोकेट भवानी सिंह की मौत हो गई, जबकि सहायक कृषि पर्यवेक्षक नंदसिंह घायल हो गए।
नंदसिंह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं और अपने बेटे भवानी सिंह के साथ ईंडवा में साथियों को सेवानिवृत्ति समारोह का निमंत्रण देने तथा विभागीय कार्य पूरा कर लौट रहे थे।

विभागीय कार्य से ईडवा आई कृषि पर्यवेक्षक सुशीला माली ने रास्ते में घर छोड़ने का आग्रह किया था। रास्ते में हादसा हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को ईडवा अस्पताल और बाद में डेगाना उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सुशीला माली और भवानी सिंह ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वैगनआर सवार लोग मौके से फरार हो गए। पादू कलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery