Tuesday, April, 15,2025

फैक्ट्री के 6 अधिकारियों पर मामला दर्ज, घटना की होगी जांच

कोटा : जिले के सोमलिया भाना इलाके के मड़ेपान स्थित चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड (सीएफसीएल) फैक्ट्री में शनिवार को हुए अमोनिया गैस रिसाव मामले में रविवार को फैक्ट्री प्रबंधन के छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इधर, गैस रिमाव से अस्पताल में भर्ती 10 स्कूली बच्चों में से सात बच्चों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि नी बन्नों को हालत गंभीर होने पर अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुस्मार शनिवार को सीमलिया स्थित गढ़ेपान फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। इससे नजदीकी स्कूल के बच्चों और आसपास के लोगों की तबीयत खराब होने लगी थी तथा कुछ बेहोश हो गए थे। इन्हें कुछ नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

कंपनी की लापरवाही रही, तो करेंगे कठोर कार्रवाई: दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी सहित तमाम अधिकारी बच्चों को संभाल रहे हैं। गैस रिसाव की पटना दुखद है और चिंता का विषय है। इस मामले की पूरी जांच करवाई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा। यदि कंपनी की लापरवाही से गैस रिसाव हुआ है, ती कंपनी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की आएगी। दूसरी तरफ, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी योग्यता सिंह का का कहना कहना है कि पूरे एरिया की 48 घंटे की मॉनिटरिंग की जा रही है।

फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज

गैस रिसाव से जनजीवन की खतरे में डालने के मामले में फैक्ट्री प्रबंधन से से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पांचड़ा की झोपड़िया निवासी सोमचद ने फैक्ट्री प्रबंधन पर अमोनिया गैस का रिसाव का आरोप लगाते हुए लोगों का जीवन सातरे में डालने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि उसकी मां भूली चाई फैक्ट्री के नजदीक से गुजर रही थी। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। खेमचंद ने अमोनिया गैस के रिसाव का आरोप लगाते हुए गौपान फैक्ट्री के अजय टाइल, विकास माथुर, यूके माथुर सहित 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

फैक्ट्री की लापरवाहीः ऊर्जा मंत्री नागर

क्षेत्रीय विधायक और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर रविवार को ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बालिकाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिना गैस रिसाव के इस तरह का हादसा संभव नहीं है। बच्चों को तकलीफ हुई है, तभी वे अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें फैक्ट्री प्रशासन की लापरवाही रहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक है, हादसा टल गया, बच्चे सुरक्षित है। मामले को लेकर प्रशासन जांच करवा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री प्रशासन में भी बातचीत की जा रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery