Saturday, August, 01,2026

पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़... एक तस्कर की मौत

डीग: जिले के पहाड़ी थाना इलाके में बुधवार को पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक तस्कर आशिक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक तस्कर घायल हो गया। घायल को आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के दौरान तीन पुलिसकर्मियों के भी बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से तीनों के चोटें आई हैं।

थाना इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने बताया कि कनवाड़ी निवासी हासम उर्फ काढा मेव अपने बेटे आशिक और दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर गायों से भरी टाटा-407 को एस्कॉर्ट कर रहा था। गायों की तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस घाटमिका गांव के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही काढा और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गो तस्करों पर फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर बाकी तस्कर गायों से भरी टाटा-407 लेकर फरार हो गए।

आधे घंटे तक पुलिस पर फायरिंग करते रहे गो तस्कर

थाना इंचार्ज ने बताया कि कनवाड़ी निवासी हासम उर्फ काढा और उसके बेटे आशिक के साथ 2 अन्य गो तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते रहे। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। गोली लगने से आशिक की मौत हो गई, जबकि हासम उर्फ काढा घायल हो गया, उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। मुठभेड़ के दौरान 3 पुलिसकर्मियों के भी चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंची एफएसएल टीम

पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। जिसने मौके से साक्ष्य उठाए। इसकी रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि कुल कितने राउंड फायरिंग हुई।

काढा पर 45 हजार का रखा था इनाम

डीग एसपी राजेश मीणा ने बताया कि हासम उर्फ काढा गो तस्करी, गो कशी और पुलिस पर फायरिंग का आरोपी है। उसके खिलाफ डीग सहित अन्य जिलों में करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस पर 45 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। काढा पुलिस पर पहले भी फायरिंग कर चुका था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से 2 कट्टे और कारतूसों की बेल्ट बरामद की है। उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है, जिससे तीनों के चोटें आई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery