Friday, August, 14,2026

स्कॉर्पियो से 451 किलो डोडा चूरा जब्त, 1 अरेस्ट

चित्तौड़गढ़: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 451.400 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। टीम ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा नरेश बुंदेल ने बताया कि CBN को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात नंबर की एक स्कॉर्पियो कार में भदेसर क्षेत्र से अवैध डोडा चूरा भरकर जोधपुर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर CBN कोटा की टीम ने भदेसर-पोटला कलां से पोटला खुर्द जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। अधिकारियों ने मुखबिर के बताए हुलिए वाली स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय CBN के सरकारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery