Wednesday, June, 17,2026

NH-27 पर CBN की बड़ी कार्रवाई 25 करोड़ का डोडा चूरा जब्त

चित्तौड़गढ़: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की चित्तौड़गढ़-2 और कोटा इकाई की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बारां-कोटा रोड स्थित देवरी गांव के पास एक कंटेनर ट्रक से 2046.850 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश - बुंदेल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर का एक कंटेनर ट्रक मध्यप्रदेश के जावरा-मंदसौर क्षेत्र से भारी मात्रा में डोड चूरा लेकर पंजाब की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर सीबीएन की टीमों ने संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई और देवरी गांव के निकट 'दोस्ताना ढाबा' के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रक पहली नजर में खाली दिखाई दिया, लेकिन अधिकारियों ने बारीकी से जांच की तो चालक केबिन और कंटेनर के बीच एक विशेष रूप से तैयार किया गया गुप्त चैंबर मिला। तस्करों ने चैंबर के आउटलेट को आगे के टायरों के बीच हल्की वेल्डिंग कर छिपा रखा था। वेल्डिंग हटाने पर 101 बोरियों में भरा 2046.850 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery