Tuesday, November, 25,2025

वॉच टावर पर कांस्टेबल को गोली लगी, मौत

भीलवाड़ा: जिला जेल में वॉच टावर पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। जेल अधीक्षक शैलेंद्र सिंह फौजदार ने बताया कि आरएसी की 13 बटालियन के कांस्टेबल रामकिशोर मोडिवाल (37) पुत्र पोलूराम जाट की जेल परिसर में बने वॉच टावर पर ड्यूटी थी। शनिवार रात को ड्यूटी खत्म होने के कुछ देर पहले उसकी सर्विस राइफल एसएलआर से 3 गोली चली। इनमें से एक गोली सीने में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, कांस्टेबल के बड़े भाई नानूराम (40) ने रविवार सुबह कोतवाली थाने में रामकिशोर की संदिग्ध हालत में मौत की रिपोर्ट दी।

घटना का पता तब लगा, जब रात 10 बजे रामकिशोर को रिलीव करने संतरी बाबूलाल वॉच टावर के नीचे पहुंचा। बाबूलाल ने रामकिशोर को आवाज दी, लेकिन वह टावर से नीचे नहीं आया तो बाबूलाल टावर पर पहुंचा। जहां उसने रामकिशोर को लहूलुहान हालत में देखा। बाबूलाल ने तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन और आरएसी के अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एमओबी और एफएसएल टीमें भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसएलआर राइफल ऑटोमैटिक मोड पर थी।

इस राइफल से तीन फायर एक साथ होते हैं। घटना स्थल पर भी 3 फायर हुए, जिसमें से एक गोली लेफ्ट साइड में से बॉडी में एंटर हुई और बैक साइड से बाहर निकली, जबकि 2 राउंड हवा में हुए। दो गोलियों के खोल वॉच टावर पर मिले, जबकि एक गोली का खोल टावर के नीचे मिला है। कांस्टेबल रामकिशोर ने फेसबुक आईडी पर घटना से करीब 3 घंटे पहले पोस्ट डाल रखी थी। इसमें लिखा था-जिंदगी में जब भी अवसर मिले तो उसका पूरा आनंद लेना चाहिए, क्योंकि यह ज्ञात नहीं है कि कौन सी रात आखिरी रात होगी ?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery