Monday, May, 11,2026

सिलेंडर में लगी आग, मां-बेटियां जिंदा जली

ब्यावर: जिले के रायपुर मारवाड़ उपखंड क्षेत्र के कानचा उड़ावता गांव में रविवार दोपहर गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हुए दर्दनाक हादसे में मां और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे रेलड़ा ग्राम पंचायत के कानचा उड़ावता गांव में हुआ। मनीषा (28) पत्नी दीपसिंह रावत घर में बनी सिलाई और ब्यूटी पार्लर की दुकान में बने छोटे किचन में चाय बनाने गई थी। जैसे ही उसने गैस चालू की, सिलेंडर से हो रही गैस लीकेज के कारण अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी रसोई को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में मनीषा के साथ उसकी दो बेटियां नवीया (8) और पल्लवी (5) भी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। हादसे के समय घर में केवल मां और दोनों बेटियां ही मौजूद थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। बाद में दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सेंदड़ा थाना प्रभारी हरिराम जाट ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, मृतका का पति दीप सिंह ऑटो चालक है। बड़ी बेटी गांव के निजी स्कूल में पढ़ती थी, जबकि छोटी बेटी आंगनबाड़ी केंद्र जाती थी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery