Friday, June, 27,2025

पिता को बेटी ने दुलारा, बेटे ने दी मुखाग्नि

झुंझुनूं: गांव में छुट्टी पर आए आर्मी के सूबेदार भंवरलाल महला (43) का मंगलवार रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका पैतृक गांव बास का नानक में बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने उनके बेटे को तिरंगा सौंपा। इससे पहले ग्रामीणों ने झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल से गांव तक पार्थिव देह के साथ पांच किमी की तिरंगा यात्रा निकाली। भंवरलाल की पत्नी अंतिम दर्शन कर बेसुध हो गई। बेटी ने बिलखते हुए पिता के गाल पर हाथ लगाकर दुलारा।

भंवरलाल भारतीय सेना में 2 जाट रेजिमेंट में थे। उन्होंने 1998 में सेना जॉइन की थी। उनकी पोस्टिंग दो साल से लेह (लद्दाख) में 5 आरआर यूनिट में थी। सूबेदार भंवरलाल के पिता महादाराम महला, ताऊ फूलचंद और चाचा ताराचंद सेना में रह चुके हैं।

5 दिन पहले छुट्टी पर आए थे घर

भंवरलाल 12 जून को छुट्टियों पर अपने गांव आए थे। मंगलवार रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बीडीके अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूबेदार महला के एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वहीं, बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। घर में माता-पिता, भाई और उनके बच्चे रहते हैं। भंवरलाल महला का परिवार पूरी तरह सेना से जुड़ा हुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery