Wednesday, November, 05,2025

फिक्स्ड डिपॉज़िट और इक्विटी निवेश को सरल भाषा में समझेंगी महिलाएं 

जयपुर: 1993 में कोलकाता में शुरू हुए विश्व के सबसे बड़े महिला-नेतृत्व वाले समुदाय मिलेनियम मैम्स जयपुर में अपना पहला सत्र आयोजित करने जा रहा है। 28 अक्टूबर, मंगलवार को निर्माण नगर स्थित दिशा फाउंडेशन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मिलेनियम मैम्स के संस्थापक और मेंटर बिष्नु धानुका विभिन्न राज्यों से आई महिला मेंबर्स को सम्बोधित करेंगे। जिसमें 'फिक्स्ड डिपॉज़िट बनाम इक्विटी निवेश' विषय पर इस सत्र का उद्देश्य वित्तीय अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाना और उन्हें आत्मविश्वास से निवेश सम्बन्धी निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना था। इस दौरान जयपुर में आयोजित होने जा रहे इस प्रथम कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय टीम माला खेतान, नेहा बिहानी, ऋचा तनेजा और सुजाता डागा द्वारा किया जाएगा। जिसे केंद्रीय नेतृत्व टीम एमएम ग्लोबल की अध्यक्ष मेघना बजोरिया, नार्थ ज़ोन को-ऑर्डिनेटर गरिमा सिंघल, ट्रिप कोर्डिनेटर ज्योति बरेलिया, ब्रांड एम्बेसडर नेहा गारोडिया के मार्गदर्शन में संपन्न किया जाएगा। एक इंटरएक्टिव क्यू एंड ए सत्र में प्रतिभागियों ने अपने निवेश से जुड़े सवाल पूछे और व्यवाहरिक ज्ञान प्राप्त किया। इस अवसर पर जयपुर की कई महिला उद्यमी, गृहणियों, प्रोफेशनल्स, शिक्षिकाएं और सामुदायिक नेता एक मंच पर एकत्र होंगे।

कोलकाता में गैर लाभकारी संस्थान मिलेनियम मैम्स बिष्नु धानुका और संजय भुवानिया द्वारा शुरू किया गया। पिछले तीन दशकों में इस संस्था ने 10,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया है, जिसमें व्यापार समाचार पत्रों और बैलेंस शीट्स का विश्लेषण, वैश्विक आर्थिक प्रवृत्तियों पर नज़र, एजीएम में भागीदारी और प्रमुख उद्योगों की विज़िट शामिल हैं। कोलकाता से आगे बढ़कर बेंगलुरु, मुंबई और 21 भारतीय राज्यों के साथ 20 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुका है। 2019 में धानुका के नेतृत्व में 29 महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल ओमाहा में आयोजित बर्कशायर हैथवे एजीएम - विश्व के सबसे बड़े निवेशकों के सम्मेलन - में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला सबसे बड़ा महिला निवेशक समूह बना।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery