Monday, May, 18,2026

300 से अधिक फोटोग्राफ्स होगी एक ही छत के नीचे डिस्प्ले, जयपुर फोटोग्राफर्स क्लब की 13वीं वार्षिक एग्जीबिशन हुआ आयोजित 

जयपुर: 4 देश के 79 शहरों से 115 फोटोग्राफर्स अपनी 300 से अधिक फोटोग्राफ्स को एक ही छत के नीचे डिस्प्ले करेंगे। कुछ ऐसा ही नजारा होगा जयपुर फोटोग्राफर्स क्लब (जेपीसी) की ओर से आयोजित हो रहे 13वीं वार्षिक फोटो एग्जीबिशन के भव्य उद्घाटन का। जवाहर कला केंद्र की अलंकार आर्ट गैलरी में 4 दिसंबर, गुरुवार से चार दिवसीय प्रदर्शनी का आरम्भ होने जा रहा है। वहीं 7 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक प्रदर्शनी सभी कलाप्रेमियों के लिए खुली रहेगी। 

इस रचनात्मक उत्सव का उद्घाटन अतिथि राम चंद खुबानी द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल राइटर धर्मेंद्र कंवर, पीएचईडी के एडिशनल चीफ इंजीनियर सतीश जैन, हैंडब्लॉक प्रिंटिंग में नेशनल अवॉर्डी अवधेश कुमार पांडेय, सुबोध पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ संजय पराशर, गायक रवींद्र उपाध्याय, मोतीसंस ज्वैलर्स से ललित मुसल, वरिष्ठ फोटोग्राफर उमेश गोगना ने विशेष अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का आरम्भ किया। साथ ही डॉ राजेश कुमार शर्मा, प्रो. शुभा दुबे, प्रो रश्मि जैन, डॉ पारुल मित्तल सहित पवनेश अरोड़ा, अमित शर्मा, सत्य प्रकाश, विजयंत, सुरेंद्र वर्मा, डॉ लीनेश्वर हर्षवर्धन, डॉ. अभय सिंह जैन भी इस मौके पर उपस्थित रहे। 

उद्घाटन समारोह के दौरान 'लैंडस्केप' थीम पर जेपीसी कैलेंडर 2026 का 12वां संस्करण लॉन्च हुआ। साथ ही लुक बुक 2025 का भी विमोचन हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों की फोटोग्राफ्स और उनके प्रोफाइल शामिल हैं। यह पुस्तक कलाकारों के रचनात्मक सफर और उनकी फोटोग्राफी की गहराई को दर्शाती है। इस दौरान जयपुर फोटोग्राफर्स क्लब के हेड और फाउंडर अनिल खुबानी ने बताया कि इस क्लब की 13वीं वार्षिक प्रदर्शनी एक सफल यात्रा को बयां करती है, जहां पूरी दुनिया से फोटोग्राफर्स अपनी रचनात्मक शैली को प्रस्तुत करते रहे है। इस फोटोग्राफी क्लब में 10,000 से अधिक फोटोग्राफी प्रेमी शामिल है, जो अपने लेंस से ना सिर्फ तस्वीरें बल्कि दुनिया का समृद्ध और साकार रूप प्रस्तुत करते है। 

इस एग्जीबिशन के दौरान खास लैंडस्केप, वाइल्डलाइफ, पोट्रेट्स, स्ट्रीट फोटोग्राफी, स्टार ट्रेल्स, ब्लैक एंड वाइट पोट्रेट्स, फैशन, एब्स्ट्रैट्स, लाइफस्टाइल और आर्किटेक्चर पर आधारित फोटोग्राफ्स शामिल रही। जहां इस साल खास क्लस्टर फोटोग्राफ डिस्प्ले देखने को मिला, जिसमें कुछ फोटोग्राफर्स की दृष्टिकोण और रचनात्मक विचारों को एक ही जगह पर नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी के साथ ही एग्जीबिशन के अंतिम दिन सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें माया खुबानी अवार्ड्स सहित कुछ अवॉर्ड्स महिलाओं और स्टूडेंट्स को भी समर्पित होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery