Thursday, June, 26,2025

जयपुर की रुचि गुज्जर का रेड कारपेट लुक बना चर्चा का विषय 

जयपुर: जयपुर की रुचि गुर्जर कांस के रेड कारपेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। अपने राजस्थानी पहनावे और अनोखे जेवरों से रुचि ने कांस में सभी के आकर्षण अपनी ओर खींचा। 

जयपुर की रहने वाली रुचि ने मुंबई में अपनी एक्टिंग का सिक्का जमाया और अब अपनी फ़िल्म ‘लाइफ’ के लिए कांस फ़िल्म फेस्टिवल की 2025 जा पहुंची है। इस दौरान रुचि ने रेड कारपेट पर रेड और गोल्ड थीम पर राजस्थानी पोशाक और संस्कृति को शोकेस किया। वहीं राजस्थानी बोलड़े को माथे पर सजाए रुचि ने गले के हार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को सजाया। 

डिज़ाइनर रूपा शर्मा ने रुचि की रेड कारपेट पोशाक गोल्डन रेड लहंगे को शीशे, गोटा पट्टी और कढ़ाई से सजाया। जिसमे जयपुर की शाही कला को आधुनिक स्टाइल से परोसा। जहां लहंगे के साथ ज़रिबारी के डिज़ाइनर राम द्वारा बनाया गया बंधनी दुपट्टा पहना, जो ज़रदोज़ी और गोटा पट्टी से सुसज्जित था। इस लुक का असली आकर्षण का केंद्र रुचि के प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित हार था। बारीकी से बनाई गई इस जड़ाऊ ज्वेलरी ने न सिर्फ फैशन स्टेटमेंट दिया, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी उजागर किया।
अपनी रेड कारपेट अपीयरेंस के बारे में रुचि गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वैश्विक छवि को नए रूप में परिभाषित किया है। मैं वह गर्व अपने साथ लेकर जाना चाहती थी, और यह हार उनके नेतृत्व को मेरा सम्मान है। यह हार सिर्फ आभूषण नहीं है, यह शक्ति, दृष्टि और विश्व मंच पर भारत के उदय का प्रतीक है। इसे कान्स जैसे मंच में पहनकर मैं हमारे प्रधानमंत्री को सम्मान देना चाहती हूं, जिनके नेतृत्व में भारत ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery