Thursday, June, 26,2025

फ्रांसीसी सांसद से मिले देवनानी

जयपुर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इन दिनों फ्रांस और जर्मनी की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान गुरुवार को उन्होंने फ्रांस की नेशनल असेंबली में भारत-फ्रांस मैत्री समूह के नवनियुक्त अध्यक्ष और वरिष्ठ फ्रांसीसी राजनीतिज्ञ थिएरी टेसन से पेरिस में मुलाकात की। इस दौरान देवनानी ने बताया कि उन्हें फ्रेंच भाषा की गहराई से समझ प्राप्त करने और फ्रांस की संसदीय एवं विधायी प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करने का अवसर मिला। उन्होंने इस मुलाकात को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। थिएरी टेसन ने शहरी नीति के लिए राज्य सचिव के चीफ ऑफ स्टाफ, शिक्षा और शहरी मामलों के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। राजनीति में आने से पूर्व वे शिक्षक और प्रिंसिपल रह चुके हैं। वर्तमान में वे फ्रांसीसी संसद की रक्षा समिति के सदस्य हैं, साथ ही रक्षा उद्योगों पर अध्ययन समूह के सचिव और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध पर तथ्य-खोज मिशन के सह-संवाददाता के रूप में भी सक्रिय हैं। वासुदेव देवनानी ने विश्वास जताया कि भारत-फ्रांस मैत्री संबंध और भी प्रगाढ होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery