Thursday, January, 29,2026

बेटी को बचाने आई महिला को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ

उदयपुर: हिरण मगरी थाना क्षेत्र में रविवार को तालाब किनारे कपड़े धो रही महिला को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। महिला की बेटी पर मगरमच्छ ने अटैक किया था। बेटी को बचाने की कोशिश करते समय मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया और खींचते हुए तालाब में ले गया। इस दौरान बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुछ देर बाद टीम ने शव बरामद कर पानी से बाहर निकाला। मगरमच्छ महिला के शरीर का कुछ हिस्सा खा गया।

तालाब से अचानक आया मगरमच्छ

हिरण मगरी थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि झामर कोटड़ा ग्राम पंचायत के पारोला गांव निवासी प्यारी बाई (34) रविवार सुबह अपनी 12 साल की बेटी को साथ लेकर जंगल में बकरी चराने गई थी। दोपहर करीब 3 बजे महिला तालाब किनारे हाथ-पैर और कपड़े धोने के लिए गई थी। कपड़े धोने के दौरान अचानक तालाब से मगरमच्छ बाहर आया और उसकी बेटी पर अटैक कर दिया था। महिला ने बेटी को बचाने के लिए उसे दूर कर दिया। इसी दौरान मगरमच्छ ने उसको पीछे से पकड़ लिया और जबड़े से खींचते हुए तालाब में ले गया।

बेटी ने मचाया शोर

बेटी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। मगरमच्छ उसके शरीर का कुछ हिस्सा खा चुका था।

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जानकारी अनुसार, तालाब के आस-पास का एरिया बागदड़ नेचर पार्क में आता है। संभावना है कि नेचर पार्क से यह मगरमच्छ आया। घटना के बाद तालाब के आस-पास बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। साथ ही इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery