Thursday, November, 26,2026

24 जिला परिषदों में कांग्रेस का कब्जा भाजपा ने 10 जिलों में फहराया परचम

जयपुर: प्रदेश की 37 जिला परिषदों में जिला प्रमुख चुनने के लिए बुधवार को हुए चुनाव में कई जिलों में सियासी समीकरण बदल गए। क्रॉस वोटिंग, निर्दलीय सदस्यों के समर्थन और आखिरी समय में हुई राजनीतिक जोड़-तोड़ ने कई जिलों में चुनाव का गणित पलट दिया। कांग्रेस ने सर्वाधिक 24 जिला परिषदों में जिला प्रमुख बनाए, जबकि भाजपा 10 जिलों में जीत दर्ज करने में सफल रही। आदिवासी अंचल में बीएपी ने दो और नागौर में आरएलपी ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की।

चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर चूरू और ब्यावर में देखने को मिला। चुरू में कांग्रेस के पास 21 सदस्य थे, लेकिन उसके प्रत्याशी प्रकाश बुड़ानिया को सिर्फ 17 वोट मिले। भाजपा की कनिका सिंह राठौड़ ने 22 वोट हासिल कर पांच मतों से जीत दर्ज की। कनिका पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू हैं। वहीं ब्यावर में भाजपा के 14 सदस्य होने के बावजूद उसकी प्रत्याशी निर्मला देवी चुनाव हार गई। कांग्रेस की ममता गुर्जर ने 14 वोट हासिल कर एक मत से जीत दर्ज की।

बहुमत नहीं था, फिर भी भाजपा ने पांच जिलों में बनाए जिला प्रमुख

भाजपा ने बालोतरा, डीडवाना कुचामन, डीग, खैरथल-तिजारा और प्रतापगढ़ में जिला प्रमुख बनाए। बालोतरा में भाजपा की सुशीला ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। यहां आरएलपी के चार सदस्यों का समर्थन भाजपा को मिला। खैरथल-तिजारा में इंद्रजीत यादव ने कांग्रेस की अमिता चौधरी को हराया। प्रतापगढ़ में बीएपी के समर्थन से भाजपा की हकरी कुमारी जिला प्रमुख बनीं। उन्हें 15, जबकि कांग्रेस की इंद्रा मीणा को 10 वोट मिले। कांग्रेस के पास 11 सदस्य होने के बावजूद एक वोट कम मिलना पार्टी के लिए झटका रहा।

जयपुर में यशवीर सूरा की ताजपोशी

राजथानी जयपुर में कांग्रेस ने अपना बहुमत बरकरार रखा। कांग्रेस प्रत्याशी यशवीर सूरा को 42 वोट मिले, जबकि भाजपा के राजेश गुर्जर को 14 वोट हासिल हुए। कुल 57 सदस्यों में से 56 ने मतदान किया। एक आरएलपी सदस्य का वोट भाजपा के खाते में गया, जबकि एक सदस्य ने मतदान नहीं किया। सूरा ने अपनी जीत का श्रेय युवाओं को देते हुए गांवों के विकास और ग्रामीण समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही।

बीकानेर में बगावत के बावजूद कांग्रेस की निकिता डूडी जीतीं

बीकानेर जिला परिषद में बगावत के बावजूद कांग्रेस ने अपना बोर्ड बना लिया। कांग्रेस उम्मीदवार निकिता डूडी जिला प्रमुख चुनी गई। उन्हें 23 वोट मिले, जबकि पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल की बेटी और बागी उम्मीदवार सरिता चौहान को 18 मत मिले। सरिता ने पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा था। चुनाव में पार्टी के खिलाफ जाने पर कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल और सरिता चौहान को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। बीजेपी की थापू कंवर और निर्दलीय संतोष ने नामांकन वापस ले लिया था।

26 जिलों में महिला जिला प्रमुख, संतोष सबसे युवा

इस चुनाव का एक महत्वपूर्ण पहलू महिला नेतृत्व का उभार रहा। प्रदेश के 37 जिलों में 26 जिला प्रमुख महिलाएं बनीं। यानी कुल पदों में महिलाओं की हिस्सेदारी 70.3 प्रतिशत रही, जबकि पुरुषों की हिस्सेदारी 29.7 प्रतिशत रही। महिलाओं की औसत उम्र 37.46 वर्ष और पुरुष जिला प्रमुखों की औसत उम्र 49.91 वर्ष रही। सभी जिला प्रमुखों की औसत उम्र 41.16 वर्ष दर्ज की गई। जैसलमेर की संतोष कुमारी और झालावाड़ की वर्षा झाला 21 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख बनीं। वहीं जालोर के आसू राम 64 वर्ष की उम्र में सबसे अधिक उम्र के जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। दौसा में बीना बैरवा, जैसलमेर में संतोष कुमारी और सवाई माधोपुर में आशा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। तीनों जिलों में भाजपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा था।

क्रॉस वोटिंग ने बदले नतीजे

जोधपुर में कांग्रेस की प्रमिला चौधरी ने 36 वोट हासिल कर भाजपा के लक्ष्मणराम चौधरी को शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी को सात वोट मिले। यहां आरएलपी के तीन वोट कांग्रेस के पक्ष में गए, जबकि भाजपा के एक सदस्य की क्रॉस वोटिंग भी चर्चा में रही। अजमेर में भाजपा की पूजा भंसाली ने 21 वोट लेकर कांग्रेस की दशरथ कंवर को हराया। अलवर में कांग्रेस की अनीता मीणा ने भाजपा की संतोष मीणा को 31-8 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। बूंदी में कांग्रेस की हंसा गुर्जर ने भाजपा के मनीष सैनी को 20-7 से पराजित किया। टोंक में कांग्रेस की अलका बैरवा ने भाजपा की प्रियंका बैरवा को 26-5 से हराया। इन जिलों में भी क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के पाला बदलने की चर्चाएं चुनाव के बाद सियासी गलियारों में छाई रहीं।

आदिवासी अंचल में भाजपा-बीएपी का गठजोड़

आदिवासी क्षेत्र में भाजपा और बीएपी के बीच चुनावी तालमेल ने कांग्रेस का रास्ता मुश्किल किया। बांसवाड़ा में भाजपा के समर्थन से बीएपी की रीना रावत जिला प्रमुख बनीं। डूंगरपुर में बीएपी के अनुतोष रोत ने जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल की। प्रतापगढ़ में बीएपी के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी जीती। इस तरह बीएपी ने दो जिलों में अपने जिला प्रमुख बनाए और भाजपा को भी उसके समर्थन से फायदा मिला। वहीं सलूंबर में कांग्रेस के आठ, भाजपा के नौ और बीएपी के चार जिला परिषद सदस्य थे। यहां जिला प्रमुख बनाने में बीएपी ने कांग्रेस को समर्थन किया। इसके बाद कांग्रेस की पुष्पा देवी 13 वोट लेकर जिला प्रमुख बनीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery