Thursday, April, 10,2025

प्रदेश के टूरिज्म को मिलेगी नई ऊंचाइयां

जयपुर: राजस्थान में पर्यटन, कला और संस्कृति के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश करते पर्यटन विकास के हुए फ लिए 975 करोड़ रुपए के विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कायों की घोषणा की। इसके तहत प्रदेश में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ ऐतिहासिक और इको-टूरिज्म स्थलों का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माल 2027 में जयपुर की स्थापना को 300 साल पूरे हो जाएंगे, ऐसे में जयपुर की कला संस्कृति और विभिन्न पहलुओं से दुनिया को जोड़ने के लिए शहर के आराध्य देव के नाम से गोविंद देव जी महोत्सव शुरू किया जाएगा। विधानसभा में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि प्रदेश को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के मकसद से सरकार ने देश-विदेश में राजस्थान को बढ़ावा देने के लिए 'ट्रेवल बाजार', 'कल्चरल प्रोग्राम्स' और 'राजस्थान कॉलिंग' जैसे इवेंट्स और रोड शो आयोजित किए। इसी कड़ी में 2025 में पहली बार गुलाबी नगरी जयपुर में अहफा अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

राज्य सरकार ने धार्मिक पर्यटन को विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपए के 'ट्राइबल टूरिस्ट सर्किट' की घोषणा की है। इसमें प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों में स्थित त्रिपुरा सुंदरी, मानगढ़ धाम, बेणेश्वर धाम, सीता माता अभयारण्य, ऋषभदेव, गौतमेश्वर मंदिर और मातृकुंडिया जैसे धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। इन स्थानों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाएगा।

जैसलमेर में म्यूजियम का होगा विकास

राज्य सरकार ने वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को सम्मान देने के लिए जैसलमेर में स्थापित म्यूजियम के आधारभूत ढांचे और सुविधाओं के विकास की भी घोषणा की है। इस कदम से न केवल सैन्य इतिहास को संरक्षित किया जाएगा, बल्कि पर्यटकों को राजस्थान के वीर सैनिकों के गौरवशाली इतिहास से भी अवगत कराया जाएगा। इन घोषणाओं से ना केवल राज्य की संस्कृति और विरासत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग से जुड़े लाखों लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

वेडिंग और इवेंट टूरिज्म को बढ़ावा

वेडिंग और इवेंट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कायों के लिए 125 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर जोर

राज्य के ऐतिहासिक और इको टूरिज्म स्थलों को विकसित करने के लिए 20 करोड़ रुपए की लागत से भूरी पहाड़ी, रणथंभौर (सवाईमाधोपुर), कैमला, इंदरगढ़ (बूंदी), मूसी रानी (अलवर), आभानेरी (दौसा), शेरगढ़ (बारा) और लापोड़िया (मालपुरा, टोंक) जैसे स्थानों का सौंदयीकरण किया जाएगा। इससे इन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

अल्बर्ट हॉल पर खर्च होंगे 25 करोड़

जयपुर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नाइट टूरिज्म पर फोकस

प्रदेश में नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जयपुर, उदयपुर जैसलमेर, भरतपुर, बीकानेर, और अलवर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और हेरिटेज स्मारकों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

ट्रैवल मार्ट की अहम भूमिका

र्यटन और कला के क्षेत्र में ट्रैवल मार्ट की अहम भूमिका को देखते हुए जयपुर, जोधपर और उदयपुर में ट्रैवल मार्ट का आयोजन किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery