Monday, September, 21,2026

आधार में जुड़ा पति का नाम... परीक्षा से रोका, छलके आंसू

जयपुर: पेपर लीक के दाग के बाद रविवार को हुई एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा में सुरक्षा के इंतजाम सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि परीक्षा केंद्रों के गेट पर हर अभ्यर्थी की पहचान से लेकर पहनावे तक की बारीकी से जांच हुई। कहीं धागे कटवाए गए, कहीं चूड़ियां उतरवाई गई और कहीं मेटल वाले बटन के कारण अभ्यर्थी को शर्ट तक उत्तारनी पड़ी। कई केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश मिला। इस सख्ती के बीच पहचान दस्तावेज में पति का नाम जुड़ा होने के कारण एक महिला अभ्यर्थी को परीक्षा से रोक दिया गया। वह केंद्र के बाहर रोती रही। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 11 जिलों के 666 केंद्रों पर एसआई एवं प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा कराई गई। प्रदेशभर में 2,18,114 अम्यथा पंजीकृत था पहली पारी में 1,51,774 अभ्यर्थी पहुंचे और उपस्थिति 69.58 प्रतिशत रही। दूसरी पारी में 1,50,559 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, उपस्थिति 69.03 प्रतिशत रही। पहली पारी में टॉक 77.73 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। जयपुर के 187 केंद्रों पर पहली पारी में 45,930 अभ्यर्थी उपस्थित और 22,732 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 66.90 प्रतिशत रही। दूसरी पारी में 45,514 अभ्यर्थी पहुंचे और 23,148 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 66.29 प्रतिशत दर्ज की गई। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पहचान नियमों के चलते नहीं मिला प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर पहचान सत्यापन सबसे बड़ा पड़ाव रहा। एक महिला अभ्यर्थी के आधार कार्ड में पति का नाम दर्ज होने के कारण उसका सत्यापन नहीं हो सका और उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिली। लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रही अभ्यर्थी की आंखों से आंसू छलक पड़े। परिजनों ने प्रवेश की गुहार लगाई, लेकिन पहचान संबंधी नियमों के चलते उसे प्रवेश नहीं दिया गया।

धागे काटे, चूड़ियां उतरवाई, शर्ट भी उतरी

टोंक के कोठीनातमाम केंद्र पर अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे धागे तक कटवाए गए। अजमेर के सावित्री स्कूल केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाई गई और चश्मों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच हुई। जयपुर में मेटल बटन वाली शर्ट पहनकर पहुंचे अभ्यर्थी को शर्ट उतारनी पड़ी। एक अन्य अभ्यर्थी की टी-शर्ट पर मेटल वाले हिस्से को टेप से ढककर प्रवेश दिया गया।

बाइक पंचर होने से तीन मिनट लेट पहुंचा, नहीं मिला प्रवेश

कोटा में एक अभ्यर्थी गूगल लोकेशन के भरोसे गलत केंद्र पहुंच गया। प्रवेश पत्र देखने पर पता चला कि उसका वास्तविक केंद्र दूसरे स्थान पर था। वह जब वहां पहुंचा तो प्रवेश का समय निकल चुका था। टोंक के अभिज्ञान कॉलेज में बाइक पंचर होने से तीन मिनट देर से पहुंचे अभ्यर्थी को भी प्रवेश नहीं मिला।

3 वांछित अपराधी गिरफ्तार

पेपर लीक की पिछली घटना के बाद एसओजी ने भी परीक्षा को लेकर निगरानी बढ़ाई। एडीजी एसओजी विशाल बंसल के अनुसार संदिग्ध फोटो, समान नाम और डबल फॉर्म जैसी विसंगतियों वाले 50 अभ्यर्थियों का सत्यापन कराया जा रहा है। परीक्षा देने पहुंचे तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। करीब 1,200 संदिग्ध लोगों और आरपीएससी से डिबार अभ्यर्थियों को संबंधित थानों पर बुलाकर पूछताछ भी की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery