Friday, September, 25,2026

नौकरी के लिए भाई बना डमी कैंडिडेट, SOG ने दबोचा

जयपुर: शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाकर सरकारी नौकरी हासिल करने के मामले में एसओजी ने एक और गिरफ्तारी की है। परीक्षा में असली अभ्यर्थी की जगह बैठने वाले उसके छोटे भाई बीरबल राम विश्नोई (26) को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 25 दिसंबर 2022 को शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि सांचौर निवासी सुरेश विश्नोई ने परीक्षा में खुद बैठने के बजाय अपने सगे छोटे भाई बीरबल राम को डमी कैंडिडेट बनाकर परीक्षा दिलवाई।

इसके बाद सुरेश ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी शारीरिक शिक्षक के पद पर चयन हासिल कर नौकरी भी प्राप्त कर ली। शिकायत मिलने के बाद एसओजी ने मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में पुलिस थाना एसओजी, जयपुर में प्रकरण संख्या 20/2025 दर्ज किया गया। जांच में फर्जीवाड़े के बाद सुरेश विश्नोई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब परीक्षा में उसकी जगह बैठने वाले बीरबल राम को भी दबोच लिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery