Tuesday, November, 17,2026

25 जिला परिषद व 116 पंचायत समिति में कल होगा मतदान

जयपुर: प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। चौथे चरण के मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चरण में प्रदेश के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होंगे। आयोग की ओर से जारी जिलेवार आंकड़ों के अनुसार 14 नवंबर को होने वाले मतदान में कुल 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चौथे चरण में कुल 382 जिला परिषद वाडों के लिए मतदान होगा। इन वाडों में जिला परिषद सदस्य बनने के लिए 1,322 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, प्रदेश की 116 पंचायत समितियों के 2,142 वाड़ों में चुनाव होंगे, जिनमें 7,521 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया साईपुरा के मतदान केंद्र का निरीक्षण

पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक और पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीना ने गुरुवार को जमवारामगढ़ और आंधी में चुनावी तैयारियों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत साईपुरा के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इसके बाद उपखंड अधिकारी कार्यालय जमवारामगढ़ में अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर मतदान दलों के प्रशिक्षण, रवानगी, मतदान केंद्रों पर सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंधी स्थित पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के संग्रहण केंद्र का निरीक्षण किया।

16 नवंबर को 3,747 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को मतदान होने के बाद 16 नवंबर को 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों के कुल 33,885 वार्डों में चुनाव होंगे। इस तरह चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया होगी।

11,905 मतदान केंद्रों पर वोटिंग

चौथे चरण के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने कुल 11,905 मतदान केंद्र बनाए है। इन केंद्रों पर 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 54,88,275 और महिला मतदाताओं की संख्या 51,05,951 है। इसके अलावा 59 अन्य श्रेणी के मतदाता भी वोट डालेंगे। आयोग ने प्रदेश के 25 जिलों में मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। मतदान केंद्रों और वार्डों के हिसाब से चुनावी व्यवस्थाएं की गई हैं।

जयपुर: 13 जिला परिषद वार्डों और 82 पंचायत समिति वार्डों में होंगे चुनाव

जयपुर जिले में चौथे चरण के तहत जिला परिषद के 13 वार्डों और चार पंचायत समितियों के 82 वाडों में मतदान होगा। इनमें बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समितियां शामिल हैं। इसके अलावा जिले की 140 ग्राम पंचायतों के 446 मतदान केंद्रों पर सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery