Tuesday, November, 17,2026

कहीं मोबाइल ले जाने पर हंगामा तो कहीं ग्रामीणों ने किया बहिष्कार

जयपुर: पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को गांवों में लोकतंत्र की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिली। कहीं बुजुर्ग लाठी और कीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे तो कहीं पहली बार वोट डालने वाली युवतियों में उत्साह नजर आया। जैसलमेर में 150 किलोमीटर दूर से मतदान करने पहुंची गर्भवती महिला ने बध के गेट पर बेटे को जन्म दिया। वहीं, सलूंबर में तीन टापुओं के ग्रामीण नाव से झील पार कर वोट डालने पहुंचे। दूसरी तरफ कई जगह परिसीमन और आरक्षण के विरोध में मतदान का बहिष्कार हुआ। कुछ बथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित रहा तो चुनाव ड्यूटी में तैनात दो कर्मचारियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

बूथ के गेट पर दिया बेटे को जन्म

जैसलमेर के भणियाणा क्षेत्र के देवलिया नाहा मतदान केंद्र पर गेरो देवी की कहानी पूरे चुनाव में चर्चा का विषय रही। वह गर्भवती होने के बावजूद 150 किलोमीटर दूर मोहनगढ़ से वोट डालने पहुंची थी। मतदान केंद्र के गेट पर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई और मौके पर मौजूद महिलाओं की मदद से उसने बेटे को जन्म दिया। परिवार में चार बेटियों के बाद बेटे के जन्म से खुशी का माहौल हो गया।

250 ग्रामीण नाव से पहुंचे मतदान करने

सलूबर की जयसमंद पंचायत समिति की गामड़ी ग्राम पंचायत में मिदोड़ा, बाबा मंगरा और भटवाड़ा टापुओं के करीब 250 ग्रामीण नाव से झील पार कर मतदान केंद्र पहुंचे। बीकानेर के भामटसर में दो साल से आंखों से नहीं देख पाने वाली मुली देवी भी पुत्रवधू और पीते के साथ वोट डालने पहुंची। पोते की मदद से उन्होंने अपनी पसंद का मतदान किया। रासीसर में पहली बार वोट डालने पहुंची युवतियों में भी खासा उत्साह दिखा। वहीं, जसरासर में बुजुर्गों ने पारंपरिक वेशभूषा और पगड़ी में एक साथ पहुंचकर मतदान किया।

पूर्व विधायक ने छीना युवती का फोन

सीकर के हापास गांव में मोबाइल लेकर बूथ में प्रवेश करने से रोकने पर एक युवक और बुजुर्ग पुलिसकर्मियों से उलझ गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में हिरासत में ले लिया। श्रीगंगानगर के खीचिया में पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी सोना देवी बावरी की माकपा कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। इस दौरान वीडियो बना रही युवती का मोबाइल उन्होंने छीन लिया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

दो कर्मचारियों की हार्ट अटैक से मौत

टोक के निवाई क्षेत्र के तुरकिया गांव में दो बूथों पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ। सवाई माधोपुर के छारौदा में भी मशीन खराब होने से एक घंटे मतदान रुका रहा। चुनाव ड्यूटी के दौरान धौलपुर के सरमथुरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल भगवान स्वरूप मीणा और बूंदी के हिंडोली क्षेत्र में मतदान कर्मचारी बबलू लाल गुर्जर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में मतदान के बाद घर लौट रही महिला निर्मला देवी की बाइक हादसे में जान चली गई।

परिणाम से पहले भाजपा की बाड़ाबंदी

झुंझुनू में परिणाम आने से पहले ही भाजपा ने गोठड़ा और नवलगढ़ पंचायत समिति के प्रत्याशियों और समर्थित सदस्यों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी। विधायक विक्रम सिंह जाखल प्रत्याशियों को देव दर्शन यात्रा पर ले गए। इधर, जोधपुर के भावी गांव में पुनर्मतदान को लेकर पुलिस और आरएसी ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। जयपुर की बस्सी, लूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

आरक्षण के विरोध में मतदान का बहिष्कार

भरतपुर के घसोला गांव में पंचायत मुख्यालय नगला बरताई बनाए जाने के विरोध में ग्रामीण मतदान केंद्र नहीं पहुंचे। उनका कहना था कि पहले उनका गांव बहनेरा पंचायत में था और अब मुख्यालय करीब सात किलोमीटर दूर कर दिया गया है। श्रीगंगानगर के 3 जेएम गांव में भी नाईयांवाली को पंचायत मुख्यालय बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने वोट नहीं डाला। जैसलमेर की रणधा पंचायत में सोलर प्लांट के लिए जमीन आवंटन के विरोध में बहिष्कार हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery