Tuesday, November, 17,2026

आदिवासी अंचल में जोश छोटी सरवा में 89% वोटिंग

जयपुर: प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार को चौथे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया। अंतिम चरण में प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में 70.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही चार चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब सभी की निगाहें 20 नवंबर को होने वाली मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। अंतिम चरण में दक्षिण राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाकों में मतदाताओं ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया। बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति 89.03 प्रतिशत मतदान के साथ प्रदेश में अव्वल रही। वहीं ब्यावर की मसूदा पंचायत समिति में सबसे कम 54.69 प्रतिशत वोट पड़े। दोनों क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत में 34.34 प्रतिशत अंक का बड़ा अंतर रहा। बांसवाड़ा की कुशलगढ़ में 87.50, इंगरा छोटा में 86.71 और बांसवाड़ा पंचायत समिति में 84.54 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रतापगढ़ को पीपलखूंट में 83.28, अरनोद में 81.94 और सुहागपुरा में 80.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। चारों चरणों में हुए मतदान की मतगणना 20 नवंबर को होगी। इसके बाद जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जयपुर में तूंगा सबसे आगे

जयपुर जिले की आंधी, बस्सी, जमवारामगढ़ और तूंगा पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। जिले में कुल 70.60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। पंचायत समितिवार आंकड़ों में तूंगा 71.71 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा। बस्सी में 71.30, जमवारामगढ़ में 70.50 और आधी में 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के अनुसार, चारों पंचायत समितियों के 82 वार्डों में 241 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के लिए 446 केंद्र बनाए गए थे।

प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ में भी उत्साह

अंतिम चरण में हनुमानगढ़ की संगरिया में 79.40 और जैसलमेर की रामगढ़ पंचायत समिति में 79.22 प्रतिशत मतदान हुआ। खैरथल-तिजारा की टयूकड़ा में 79.53 और कोटकासिम में 78.87 प्रतिशत वोट पड़े। दूसरी और, कम मतदान वाले क्षेत्रों में मसूदा के बाद बालोतरा की सिवाना में 55.39, ब्यावर की रायपुर में 58.35, बालोतरा की पादरू में 60.47 और सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 60.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

कल 3747 ग्राम पंचायतों में मतदान

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के बाद अब ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे। प्रदेश की 3,747 ग्राम पंचायतों के 33,885 वार्डों में 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। 15 नवंबर को नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक बैलेट पेपर से होगा। इसी दिन मतगणना के बाद सरपंच और वार्ड पंच के परिणाम घोषित किए जाएंगे। 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। जयपुर जिले की 140 ग्राम पंचायतों में भी इसी दिन मतदान होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery