Tuesday, November, 17,2026

भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने झोंकी ताकत, मतदान दल रवाना

जयपुर: प्रदेश में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए शनिवार को मतदान होगा। आखिरी चरण में 25 जिलों को जिला परिषद और 116 पंचायत समितियों के लिए मतदान होगा। इस चरण में भाजपा और कांग्रेस दोनों के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। खास बात यह है कि कई बड़े नेताओं के बेटे, बेटियां और बह भी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इस चरण के नतीजे कई राजनीतिक परिवारों और स्थानीय नेताओं के सियासी प्रभाव का भी आकलन करेंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6. बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान दलों को रवाना किया जा चका है। 

1.05 करोड़ मतदाता करेंगे 8843 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

चौथे चरण में जिला परिषद के 382 वाहों में 1322 प्रत्याशी और 116 पंचायत समितियों के 2142 वाहों में 7521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 8843 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता करेंगे। इनमें 54 लाख 88 हजार 275 पुरुष, 51 लाख 5 हजार 951 महिला और 59 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 11,905 केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मतगणना 20 नवंबर को होगी। आखिरी चरण में काग्रेस और भाजपा दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के दिग्गज नेताओं ने अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मोर्चा संभाला। कांग्रेस की ओर से प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, राहुल कस्वा, हरीश चौधरी ने प्रचार की कमान संभाली, वहीं भाजपा की और से राजेंद्र राठौड़, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और मदन दिलावर ने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत लगाई।

राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू भी चुनाव मैदान में

इस चरण में राजनीतिक परिवारों की मौजूदगी भी चर्चा में है। चूरू में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह वार्ड 39 और बहू कनिका सिंह वार्ड 23 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं के परिजन चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए यह चरण स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ और राजनीतिक साख साबित करने का मौका है। श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 30 जिला परिषद वाड़ों में चुनाव हो रहे हैं, जहां 101 प्रत्याशी मैदान में है। पंचायत समिति के 164 वाड़ों में 553 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

जयपुरः 4 पंचायत समितियों में होगा मतदान

जयपुर जिले में चौथे चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से मतदान दल स्वाना किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक की निगरानी में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद ईवीएम और निर्वाचन सामग्री देकर स्वाना किया गया। जिले की बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समितियों के कुल 446 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। इनमें बस्सी के 145, तूंगा के 74, जमवारामगढ़ के 129 और आंधी के 98 केंद्र शामिल है। इन चारों पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

16 को सरपंच-वार्ड पंच के चुनाव

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद 16 नवबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। इसके बाद जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव 25 और 26 नवंबर तथा प्रधान और उपप्रधान के चुनाव 27 और 28 नवंबर को होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery