Monday, August, 10,2026

जयपुर का कानोता डैम ओवरफ्लो

जयपुर: राजस्थान में मानसून ने रविवार को एक बार फिर जोर पकड़ा। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में तेज से मध्यम बारिश हुई। लगातार बारिश से शहरों के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। जयपुर के पुराने शहर की गलियों में दो से तीन फीट तक पानी बहता नजर आया। वहीं, दो दिन से हो रही बारिश के बाद जयपुर के पास स्थित कानोता डैम और चंदलाई बांध रविवार सुबह ओवरफ्लो हो गए। अचरोल की पहाड़ियों से ढूंढ नदी के रास्ते पानी कानोता पहुंचा, जिससे क्षेत्र में पानी का बहाव बढ़ गया।

डीडवाना-कुचामन जिले के बोरावड़ में बारिश के बाद सड़क पर भरे पानी में करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया। ईश्वर सिंह की
करंट लगने से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रमजान झुलस गया। दोनों चाय पीने जा रहे थे। बताया गया कि ट्रांसफार्मर के पास जमा पानी में करंट आने से हादसा हुआ।

श्रीमाधोपुर से श्रीगंगानगर तक जलभराव

सीकर के श्रीमाधोपुर में बारिश के बाद कई रास्तों और बाजारों में पानी भर गया। श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा। जैसलमेर के भोपा गांव में बारिश के बाद नदी बहने लगी, जिससे कुछ रास्ते बंद हो गए। जोधपुर में भी कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। बानसूर में 21 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

12 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

रविवार को सबसे ज्यादा 74 मिमी बारिश खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़ बास में दर्ज की गई। कोटकासिम में 66, थानागाजी में 62, खींवसर में 60 और धौलपुर शहर में 57, शाहपुरा, खैरथल शहर और गोपालपुरा बारां में 46-46, बेथली और पांचना डैम में 42-42, छबड़ा और खानपुर में 35-35 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 से 12 अगस्त तक दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery