Wednesday, March, 25,2026

एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से जासूसी के आरोप में सिविलकर्मी गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान इंटेलिजेंस ने असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ में तैनात एक सिविल कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर देश में सक्रिय एक बड़े पाक समर्थित जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी भारतीय वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचा रहा था। एडीजी (इंटेलिजेंस) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की शुरुआत जनवरी 2026 में जैसलमेर निवासी झबराराम की गिरफ्तारी से हुई। उससे पूछताछ और गहन अनुसंधान के दौरान एक अन्य संदिग्ध सुमित कुमार का नाम सामने आया, जो लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में था।

आरोपी सुमित कुमार (36), पुत्र बेनी माधव, निवासी लाहुरपार, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में एयरफोर्स स्टेशन छबुआ, डिब्रूगढ़ (असम) में एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत था। वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं एकत्रित करता और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स तक पहुंचाता था। राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने एयरफोर्स इंटेलिजेंस, नई दिल्ली के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की।

छबुआ से डिटेन कर जयपुर केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाए

आरोपी को छबुआ से डिटेन कर जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र लाया गया। यहां विभिन्न खुफिया एजेंसियों की संयुक्त पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी वर्ष 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और धन राशि के बदले संवेदनशील सूचनाएं साझा कर रहा था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एयरफोर्स स्टेशन छबुआ के अलावा एयरफोर्स स्टेशन नाल (जिला बीकानेर) सहित अन्य सैन्य ठिकानों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इनमें लड़ाकू विमानों की लोकेशन, मिसाइल सिस्टम और अधिकारियों/ कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारी शामिल थी। इसके अलावा, आरोपी अपने नाम से जारी मोबाइल नंबरों के जरिए पाक हैंडलर्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनवाने में भी मदद करता था। आरोपी को रविवार को शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923 एवं बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत स्पेशल पुलिस स्टेशन, राजस्थान, जयपुर में दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से पाक समर्थित जासूसी नेटवर्क का बड़ा हिस्सा उजागर हुआ है और जांच आगे जारी है।

झबराराम ने खोला सुमित का राज

गत दिनों राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सक्रिय जासूसी नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की थी। इसी साल जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र से 28 वर्षीय झबराराम पुत्र भानाराम (निवासी नेडान/नेहड़ान गांव, सांकड़ा थाना) की गिरफ्तारी से हुई। झबराराम हनीट्रैप और पैसों के लालच में फंसकर भारतीय सेना की सामरिक सूचनाएं लीक कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसके खुलासों ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से सिविलियन कर्मचारी सुमित कुमार का नाम सामने आया। झबराराम पिछले करीब चार साल से पोकरण के नेवार/नेडान गांव में ई-मित्र सेंटर चला रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से वह पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनीट्रैप में फंस गया। बदनामी के डर और आर्थिक लालच में उसने आईएसआई हैंडलर्स को अपना व्हाट्सएप एक्सेस दे दिया। उसने भारतीय नंबर का ओटीपी देकर पाकिस्तान में व्हाट्सएप अकाउंट चलवाने में मदद की।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery