Tuesday, November, 17,2026

SI भर्ती-2016 में पदों की दोबारा गणना के आदेश, 180 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने SI भर्ती-2016 में आरक्षण के तहत पदों के निर्धारण में खामियां मानते हुए राज्य सरकार और राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को श्रेणीवार पदों की दोबारा गणना करने के आदेश दिए हैं। जस्टिस अशोक कुमार जैन की एकलपीठ ने श्याम सिंह व अन्य की याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया।

अदालत ने कहा कि भर्ती में आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा और एससी-एसटी की बैकलॉग रिक्तियों को आगे ले जाने के नियमों का पालन जरूरी है। भर्ती विज्ञापनों में श्रेणीवार पदों के निर्धारण का आधार स्पष्ट नहीं था। बाद में अतिरिक्त शपथ पत्र देकर इसे उचित ठहराने का प्रयास भी पर्याप्त नहीं माना गया।
याचिकाकर्ताओं के अनुसार, गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 456 पदों में सामान्य वर्ग के लिए केवल 142 पद निर्धारित किए गए थे। हाई कोर्ट ने 5 अक्टूबर, 2016 के विज्ञापन और बाद के दो शुद्धि पत्रों के तहत पदों की पुनर्गणना के निर्देश दिए हैं।

यह काम 90 दिन में पूरा कर विवरण कार्मिक विभाग और आरपीएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा। संशोधित मेरिट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की स्थिति, कैडर और वरिष्ठता दोबारा तय होगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि पहले से नियुक्त किसी अभ्यर्थी को इस प्रक्रिया के कारण सेवा से नहीं हटाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया 180 दिन में पूरी करनी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery