Tuesday, November, 17,2026

मेंडी पंचायत के 4 वोटरों को राहत, राज्य निर्वाचन आयोग की अपील खारिज

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर पीठ में गुरुवार को अवकाश के बावजूद पंचायत चुनाव से जुड़े मामले में विशेष सुनवाई हुई। जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस संदीप तनेजा की खंडपीठ ने राज्य निर्वाचन आयोग की विशेष अपील खारिज कर दी। इससे बूंदी जिले की हिंडोली पंचायत समिति की मेंडी पंचायत के चार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रहेंगे। आयोग ने एकलपीठ के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें मतदाता सूची से चारों के नाम हटाने संबंधी बूंदी जिला निर्वाचन अधिकारी का 18 अक्टूबर का आदेश निरस्त कर दिया गया था। आयोग की ओर से दलील दी गई कि 3 अक्टूबर को केवल चुनाव कार्यक्रम जारी हुआ था, चुनाव अधिसूचना नहीं। इसलिए संविधान के अनुच्छेद 243-ओ के प्रावधान इस मामले में लागू नहीं होते।

वहीं, मतदाताओं की ओर से अधिवक्ता राजेश महर्षि ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता पहले सुखपुरा में रहते थे और बाद में मेंडी गांव
आ गए। उन्होंने जनवरी 2026 में नई जगह की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार आपत्तियां मांगी गईं, लेकिन कोई आपत्ति नहीं आई। इसके बाद फरवरी 2026 में उनके नाम वार्ड नंबर 4 की मतदाता सूची में शामिल कर लिए गए।

सरपंच पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने के बाद बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति ने उनके नामों पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसे 2 अक्टूबर को खारिज कर दिया गया। इसके अगले दिन 3 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित हुआ। इसके बावजूद बहादुर सिंह ने 13 अक्टूबर को अपील की। याचिकाकर्ताओं को 17 अक्टूबर को नोटिस दिया गया और 18 अक्टूबर को अपील स्वीकार करते हुए उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। खंडपीठ ने अपील खारिज करते हुए कहा कि 3 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद कलेक्टर को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या बदलाव करने का अधिकार नहीं था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery